पश्चिम बंगाल के जगतदल में बवाल, तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सीएपीएफ जवान समेत...

कोलकाता, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर 24 परगना के जगतदल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसमें एक सीएपीएफ जवान समेत कई लोग चोटिल हो गए। अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।

दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, दो युवक की मौत

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई।

हैदराबाद : मल्टी-लेवल मार्केटिंग धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

हैदराबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस ने कथित मल्टी-लेवल मार्केटिंग धोखाधड़ी मामले में एक कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। मीरचौक पुलिस स्टेशन की टीम ने फॉरएवर लिविंग इम्पोर्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में कंट्री सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हरीश कुमार सिंगला को गिरफ्तार किया।

चुनाव आयोग सख्त, बंगाल में कच्चे बम बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का...

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राज्यभर में कच्चे बम बनाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने रविवार को दूसरे चरण की ड्यूटी में तैनात केंद्रीय बलों को यह कार्रवाई करने को कहा।

जम्मू: मीरां साहिब में कुख्यात अपराधी से मुठभेड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जम्मू, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू के मीरां साहिब इलाके में पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ की हालिया घटनाएं सामने आई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, कुख्यात गैंगस्टर/नशीली दवाओं के तस्कर अभिनीत सिंह उर्फ ​​नागी और उसके साथियों की गतिविधियों के बारे में मिली विशेष सूचना के आधार पर, मीरां साहिब पुलिस स्टेशन की एक विशेष टीम ने निर्धारित क्षेत्र के पास रणनीतिक जाल बिछाया।

बेहद पढ़ा-लिखा है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का आरोपी, जानने वाले भी हैरान

वॉशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में फायरिंग करने के आरोप में पकड़े गए शख्स का बैकग्राउंड ऐसा है कि जो लोग उसे जानते थे, वे भी हैरान रह गए हैं। शख्स के बारे में बताया गया है क‍ि वह बेहद रहस्यमयी इंसान है। साथ ही काफी पढ़ा-लिखा है।

व्हाइट हाउस में सुरक्षित बॉलरूम की मांग तेज, ट्रंप ने गोलीबारी के बाद उठाया...

वॉशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को हुए व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में गोलीबारी की घटना के बाद फिर से व्हाइट हाउस के अंदर एक सुरक्षित बॉलरूम बनाने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि इस घटना ने दिखा दिया कि राष्ट्रपति परिसर के बाहर बड़े कार्यक्रम करना कितना जोखिम भरा हो सकता है।

तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो का बड़ा अभियान, अपराधियों पर पैनी नजर

हैदराबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने राज्यभर में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन 2.0’ चलाया। इसका मकसद पहले गिरफ्तार हो चुके साइबर अपराधियों पर नजर रखना और यह सुनिश्चित करना है कि वे दोबारा अपराध या गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न हों।

पॉश कानून पूरा, अलग से नहीं बनाई जा सकती जांच कमेटी: दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि किसी कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगे तो नियोक्ता (संस्था) उसे सस्पेंड कर सकती है, लेकिन विश्वविद्यालय और कॉलेज इस मामले में कानून से अलग अपनी अलग जांच कमेटी नहीं बना सकते।

एनसीबी के नए ऑपरेशन में ऑनलाइन नशीले पदार्थों की तस्करी के 122 मामले सामने...

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑनलाइन नशीले पदार्थों की तस्करी के बढ़ते खतरे से निपटने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 'ऑपरेशन डब्ल्यूआईपीई' (वेब-आधारित अवैध गतिविधियों की रोकथाम और प्रवर्तन) शुरू किया है और उल्लंघन के 122 मामलों की पहचान की है, एक अधिकारी ने रविवार को बताया।

खरी बात