जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने नकली सर्विस बुक और जाली आदेश मामले में चार्जशीट दाखिल...
श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की कश्मीर विंग ने शनिवार को बताया कि उसकी इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (पीडीडी) में फर्जी सर्विस बुक और जाली आदेशों से जुड़े घोटाले के मामले में एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
दिल्ली: शकरपुर में कार ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, कोई घायल नहीं, ड्राइवर की...
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के शकरपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया।
झारखंड के गोइलकेरा में नक्सलियों ने ग्रामीण की बेरहमी से हत्या की
रांची, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की क्रूर हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
जहांगीरपुरी हत्या मामला: दिल्ली पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को लोनी से किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी थाने में दर्ज हत्या के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोनी में लगातार अपनी छिपने की जगहें बदलते रहे। पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी जुटाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उग्रवादी संगठन यूएलएफए के 3 सदस्यों को सुरक्षा बलों ने किया गिरफ्तार
डिब्रूगढ़, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नगालैंड के मोन जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (इंडिपेंडेंट) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
एक मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक कैसे बना कातिल? 31 साल पहले की वह मर्डर मिस्ट्री,...
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्याकांड में गिरफ्तार यूट्यूबर सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सलीम 1995 के एक फिरौती के लिए अपहरण और हत्या के मामले में वांछित था। उसने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर एक बिजनेसमैन से उसके 13 साल के बेटे की सुरक्षित रिहाई के बदले 30,000 की फिरौती मांगी थी। बाद में उस बच्चे का कत्ल भी कर दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को धोखा देने और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने इस मामले में खुद को मृत घोषित करवा दिया था। फिर इस्लाम छोड़ और नई पहचान रखकर यूट्यूबर पर भी फेमस हो गया।
श्रीनगर पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति किया...
श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को कहा कि नशीली दवाओं के खिलाफ तेज कार्रवाई में उसने एक ड्रग तस्कर से संबंधित 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली।
दिल्ली: साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 दिनों में 16 करोड़ के लेन-देन में...
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़े संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी बैंक खातों और शेल कंपनियों के जरिए ठगी की रकम को देश और विदेश में भेजकर उसे वैध बनाने का काम कर रहा था। इस कार्रवाई से साइबर अपराध गिरोहों की मजबूत वित्तीय संरचना का खुलासा हुआ है।
कर्नाटकः बेल्लारी में सड़क चौड़ीकरण के बहाने रातों-रात काट दिए 25 पेड़, ठेकेदार समेत...
बेल्लारी, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेल्लारी शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना की आड़ में बिना अनुमति के अवैध रूप से पेड़ काटने के आरोप में एक ठेकेदार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वन अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान कर्तव्य में बाधा डालने और सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया है।
यूट्यूबर सलीम वास्तिक गिरफ्तार, 25 सालों तक हत्या केस में देता रहा पुलिस को...
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने 31 साल पुराने हत्या और अपहरण के केस में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से ही सलीम वास्तिव को गिरफ्तार किया, जहां वह पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस उसे थाना में ले जाकर पूछताछ कर रही है।

