छत्तीसगढ़ के 47 माओवादियों ने तेलंगाना डीजीपी के सामने किया सरेंडर, भारी मात्रा में...

हैदराबाद, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सीपीआई (माओवादी) संगठन से जुड़े 47 भूमिगत कैडरों ने शनिवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के सदस्य और साउथ बस्तर डिविजनल कमेटी के प्रभारी हेमला इय्थु उर्फ विज्जा भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में कुख्यात ड्रग तस्कर पर मामला दर्ज

जम्मू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने एक कुख्यात ड्रग तस्कर पर मामला दर्ज किया है, जिसे भद्रवाह जेल में रखा गया है।

मादक पदार्थ की तस्करी मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया, दो...

इंदौर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंदौर में मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास पुलिस ग्राहक बनकर गई थी। पुलिस ने महिला से पूछताछ के दौरान राजस्थान के रहने वाले बड़े सप्लायर को भी पकड़ा है।

पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैरों में लगी गोली, तीन...

पीलीभीत, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पीलीभीत की बराही रेंज में पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हुए हैं, जबकि चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये वही शिकारी हैं जो हाल ही में वन्य जीवों का शिकार करने के बाद वनकर्मियों पर फायरिंग कर चर्चा में आए थे। मामले में 15 अप्रैल को थाना माधोटांडा में इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

देहरादून में बीटीसी क्रिप्टो घोटाले का मुख्य आरोपी 4 दिन की ईडी हिरासत में...

देहरादून, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। देहरादून की विशेष पीएमएलए अदालत ने बीटीसी फंड घोटाले के मुख्य आरोपी हेमंत ईश्वर शर्मा को चार दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत में भेज दिया है। यह मामला कथित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी की अवैध बिक्री और निवेशकों से धोखाधड़ी से जुड़ा है।

दिल्ली: तीन स्कूटी के साथ ऑटो लिफ्टर नीरज गिरफ्तार, चोरी के चार मामले सुलझे

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फर्श बाजार की टीम ने एक शातिर और आदतन ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के चार मामलों का खुलासा भी हुआ है।

चांदी की रिफाइनरी में बड़ी ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

हैदराबाद, 25 अप्रैल (आरईएएनएस)। महाकाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चार सदस्यों वाले अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला हैदराबाद के सिकंदराबाद जोन में महाकाली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

झारखंड: रिश्वत लेने वाले गोदाम प्रबंधन के घर पर सीबीआई की छापेमारी, नकदी व...

हजारीबाग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हजारीबाग में केंद्रीय गोदाम निगम के प्रबंधक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वजीराबाद थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी वेब सीरीज बैन, कांग्रेस नेताओं और डीजीपी को जान...

चंडीगढ़, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को भारत सरकार द्वारा बैन किए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सरकार के इस फैसले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई प्रमुख नेताओं और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है।

खरी बात