नासिक के बाद मुंबई में सेक्स स्कैंडल का खुलासा, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नासिक में कथित धर्मांतरण और यौन शोषण, फिर अमरावती में सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद मुंबई से नया मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक कथित तौर पर कंपनी में साथ काम करने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था। आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, प्रतुल शाहदेव ने कानून-व्यवस्था पर उठाए...
रांची, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
पटना में डबल डेकर पुल से कूदी युवती, हालत स्थिर, जांच में जुटी पुलिस
पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। अशोक राज पथ स्थित पटना कॉलेज के पास रमना रोड के नजदीक नए बने डबल डेकर पुल से एक अज्ञात 22 से 23 साल की युवती ने नीचे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की।
बीआरएस नेता मन्ने कृशांक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस कार्यकर्ता से की थी...
हैदराबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना पुलिस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सोशल मीडिया समन्वयक मन्ने कृशांक को टीपीसीसी नेता गुंडमल्ला राजेंद्र कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। बीआरएस पार्टी के सोशल मीडिया समन्वयक कृशांक को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के सोशल मीडिया समन्वयक गुंडमल्ला राजेंद्र कुमार द्वारा उन पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
जम्मू-कश्मीर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी, सोपोर में एक तस्कर गिरफ्तार
सोपोर, 24 अप्रैल, (आईएएनएस)। 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत चल रहे व्यापक मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए सोपोर पुलिस ने कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में फ्रूट मंडी पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
सोनीपत के खेतों में बना रहा था नकली इनो, पुलिस-स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा
सोनीपत, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के सोनीपत में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान में एक नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कुंडली थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव अटेरना के खेतों में चल रही एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है, जहां नकली इनो और अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।
फिरोजाबाद : दो लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, फाइनेंस कर्मियों...
फिरोजाबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। टूंडला में दो दिन पूर्व दिन दहाड़े फाइनेंसस कर्मियों से लूट करने वाले लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में इनामी दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुंबई की युवती को अशरफ भेज रहा था अश्लील फोटो-वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुंबई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 19 साल की हिंदू लड़की ने अपने वरिष्ठ कर्मचारी के खिलाफ अग्री पाडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। विशेष समुदाय के युवक पर युवती ने अश्लील चैट और वीडियो भेजने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के करोल बाग इलाके में चली गोलियां, एक युवक घायल
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सेंट्रल दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार देर रात गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।
दिल्ली हत्याकांड और अलवर रेप केस में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग में हुआ नुकसान...
जयपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ निवासी राहुल मीणा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन लूडो जुए को एक अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके दोस्त के बीच ऑनलाइन गेमिंग और जुए में भारी रकम हारने के बाद आपसी रंजिश, आर्थिक तंगी और बदले की भावना ने इस जघन्य अपराध को जन्म दिया।

