पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया, पुलिस गश्त न होने से क्वेटा की सुरक्षा व्यवस्था...

क्वेटा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद पाकिस्तान सरकार का ऊर्जा बचत के फैसले ने आम जनमानस की चिंता बढ़ा दी है। ईंधन की कमी के कारण क्वेटा शहर में पुलिस की रोजाना गश्त (पेट्रोलिंग) प्रभावित हो गई है। इससे लोगों में अपराध बढ़ने का डर सताने लगा है।

भोपाल: 20.59 करोड़ की अवैध कमाई का मामला, ईडी ने सुनील त्रिपाठी को किया...

भोपाल, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के भोपाल जोनल ऑफिस ने 20.59 करोड़ की अवैध कमाई के मामले में आरोपी सुनील त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ चल रही जांच के तहत 20 अप्रैल को की गई।

बिहार: गोपालगंज में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, लोगों ने दो लुटेरों को...

पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। गोपालगंज में दिनदहाड़े हुई लूट और हत्या की एक चौंकाने वाली घटना ने तनाव पैदा कर दिया है। यहां एक आभूषण की दुकान में लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

कर्नाटक में अपहरण और 3 लाख रुपए की लूट के मामले का मुख्य आरोपी...

बेंगलुरु, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक में अपहरण और तीन लाख रुपए की लूट मामले में दावणगेरे के मैना कर्टोरिम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश में महिला के अपमान का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला के कथित सार्वजनिक अपमान से संबंधित मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। महिला पर किसी और के साथ भाग जाने के आरोप था, जिसकी सजा के तौर पर ग्रामीणों ने उसके पति को उसके कंधों पर बैठाकर घुमाया था।

मुंबई में युवक की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या, हंगामे का विरोध करना पड़ा...

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के शिवाजीनगर, गोवंडी इलाके में एक 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक और उसके परिवार ने कुछ लड़कों के ग्रुप को अपने घर के बाहर शोर मचाने के लिए मना किया था। इस पर आरोपियों ने पहले घर वालों की पिटाई की और इसके बाद चाकू से मारकर आरिफ जमादार की हत्या कर दी।

टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार बारामूला के सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती अपने बीमार पिता से मिलने के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत मांगी थी।

ड्राइवर की हत्या के मामले में गवाहों को धमकाने के आरोप में आंध्र प्रदेश...

अमरावती, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में एक चर्चित हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से जुड़े विधान परिषद सदस्य अनंता बाबू को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर अपने ड्राइवर और दलित युवक वीधी सुब्रह्मण्यम की हत्या के मामले में गवाहों को धमकाने और प्रभावित करने का आरोप है।

कर्नाटक के हुबली में मां ने मोबाइल छीना तो बेटे ने की खुदकुशी, पुलिस...

हुबली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी कर्नाटक में हुबली शहर के उदय नगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 14 साल के एक लड़के ने अपनी मां द्वारा मोबाइल फोन देने से इनकार करने पर खुदकुशी कर ली।

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में 6 उपद्रवियों पर पीएसए के तहत कार्रवाई

सोपोर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने में शामिल तत्वों के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई करते हुए सोपोर पुलिस ने छह उपद्रवियों पर 'सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम' (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। इन पर सोपोर में छात्रों के एक हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था में खराब करने की कोशिश और तोड़फोड़ की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

खरी बात