जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 7.50 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हेरोइन और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने दो बाइक सवारों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

नोएडा हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक शालीमार बाग तो दूसरा लखनऊ...

नोएडा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा को हिरासत में लिया है, जिन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने और उसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।

इम्फाल में निकाली गई रैली में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी करने वाले 21 उपद्रवी...

इम्फाल, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर में एक बार फिर अशांति का माहौल है। राजधानी इम्फाल में रैली के दौरान उपद्रव मचाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, चोरों को किया गिरफ्तार

गुवाहाटी, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बार फिर अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने मजबूत संकल्प को साबित किया है।

चुनावों के बाद मणिपुर को मिलेंगी अतिरिक्त केंद्रीय सेनाएं; सरकार ने बंद का आह्वान...

इंफाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के गृह मंत्री कोंथौजम गोविंददास सिंह ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और चुनाव वाले अन्य राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) तैनात किए जाएंगे।

मुंबई पुलिस ने 7 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की, महिला तस्कर गिरफ्तार

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करोड़ों रुपए की ड्रग्स के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

फर्रुखाबाद में भीषण अग्निकांड: 15 घर जलकर खाक, कई मवेशी जिंदा जले

फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। यूपी के फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरामई में रविवार को भीषण अग्निकांड ने पूरे गांव को दहला दिया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 15 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में कई मवेशी जिंदा जल गए, जबकि भारी मात्रा में अनाज, नकदी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी और हाहाकार मच गया।

कोलकाता सिंडिकेट केस: ईडी ने कारोबारी जॉय कामदार को पकड़ा, पुलिस अधिकारी के घर...

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को कोलकाता के कारोबारी जॉय कामदार और कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के ठिकानों पर छापेमारी की और फिर कामदार को गिरफ्तार कर लिया।

9 राज्यों में हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी में 52 गिरफ्तार, 32 बैंक...

हैदराबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद सिटी पुलिस ने देशभर में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 9 राज्यों में 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 32 बैंक अधिकारी भी शामिल हैं।

दिल्ली में सीबीआई का बड़ा एक्शन, डीजीसीए अधिकारी समेत दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) मुख्यालय, नई दिल्ली स्थित ‘एयरवर्थनेस निदेशालय’ के उप महानिदेशक मुदावथ देवुला को एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि के साथ गिरफ्तार किया है।

खरी बात