पंजाब में बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून लागू, आजीवन कारावास का प्रावधान
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत 'जीवित गुरु साहिब' की 'बेअदबी' (अपमान) करने वालों के लिए अब और भी कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।
मणिपुर: उखरुल में दो नागरिकों की मौत के बाद तनाव बरकरार, उग्रवादियों की तलाश...
इंफाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय सेना के एक रिटायर्ड जवान समेत दो लोगों की हत्या के एक दिन बाद, रविवार को लगातार दूसरे दिन भी मणिपुर के उखरुल जिले में स्थिति तनावपूर्ण रही। सुरक्षा बल इस घटना में शामिल उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।
बिहार: पटना में दिनदहाड़े आभूषण दुकान में लूटपाट, पुलिस की विशेष टीम गठित
पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने रविवार को एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाया और हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना की जांच के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।
अहमदाबाद मर्डर केस : जांच के लिए एसआईटी गठित, दो आरोपी गिरफ्तार
अहमदाबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद जिले के धंधुका कस्बे में 30 साल के व्यक्ति की हत्या की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में छह तस्कर गिरफ्तार, 3.7 किलो नशीला पदार्थ और नकदी बरामद
श्रीनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने रविवार को नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान में छह तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 3.7 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ और 10,450 रुपए नकद भी बरामद किए।
झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले...
गिरिडीह, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून के रूप में हुई है।
मालदा मंडलः आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल, अवैध शराब और पिस्तौल के साथ आरोपियों...
मालदा, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने और रेलवे संपत्ति की मजबूत सुरक्षा के लिए पूर्व रेलवे के अंतर्गत मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा 17 और 18 अप्रैल को जंगीपुर रोड, भागलपुर, साहिबगंज एवं बड़हरवा सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब, चोरी के मोबाइल और अवैध हथियार के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इंटरपोल ने मोस्ट वांटेड प्रिंस खान के करीबी ‘मेजर’ को दुबई में दबोचा, लाया...
धनबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर प्रिंस खान के सबसे करीबी गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। मेजर की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। उसे विदेश से भारत लाने के बाद रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से झारखंड पुलिस की एक विशेष टीम उसे कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद लेकर आ रही है।
रांची के टाटीसिल्वे मिलिट्री डेयरी फार्म मैदान में मिला युवक का शव, हत्या की...
रांची, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव टाटीसिल्वे स्थित मिलिट्री डेयरी फार्म के मैदान में पड़ा हुआ पाया गया।
दिल्ली: एलपीजी की कालाबाजारी रैकेट का भंडाफोड़, 57 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने कालाबाजारी गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने रोहिणी से 57 एचपी गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

