विश्व हिंदू परिषद ने ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण पर चिंता जताई
कोच्चि, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शनिवार को 'लव जिहाद' और धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस मुद्दे से निपटने के लिए सख्त कानूनी उपायों की मांग की।
जम्मू-कश्मीर: नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, तस्कर की मोटरसाइकिल जब्त
रियासी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक और सख्त कदम उठाते हुए अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त किया है। '100 दिन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत रियासी पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग नेटवर्क की आर्थिक जड़ों पर प्रहार किया है। पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए तस्कर की मोटरसाइकिल जब्त की।
केरल: कन्नूर बम हमले में 10 माकपा कार्यकर्ताओं को 25 साल की सजा
कन्नूर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के कन्नूर में थलिपरम्बा अदालत ने एक अहम फैसले में तिमिरी बम हमले मामले में 10 माकपा कार्यकर्ताओं को 25-25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला राजनीतिक हिंसा के खिलाफ न्यायपालिका के सख्त रुख को दर्शाता है।
पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेशल स्टेट ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर और पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अमृतसर के महल गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
छत्तीसगढ़: गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 912 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया।
नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता तमिलनाडु से गिरफ्तार, कई ठिकानों पर एसटीएफ की...
नोएडा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक हिंसा मामले में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।
आईआईटी खड़गपुर कैंपस में छात्र ने की आत्महत्या, 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
कोलकाता, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर कैंपस में कथित तौर पर छात्र ने आत्महत्या कर ली।
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद को एनआईए ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को 30 साल पुराने मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया है। शब्बीर को मार्च में ही दो मामलों में जमानत मिली थी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘परतवाड़ा मामले’ की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए...
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने 17 अप्रैल को अमरावती में 'परतवाड़ा मामले' की प्रगति के आकलन के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पुलिस आयुक्त (अमरावती शहर) राकेश ओला, जिला मजिस्ट्रेट (अमरावती) आशीष येरेकर, पुलिस अधीक्षक (अमरावती ग्रामीण) विशाल आनंद, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अचलपुर) डॉ. शुभम कुमार शामिल थे।
रायबरेली में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, वांटेड आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खपर मलंग इलाके में पुलिस और वांछित बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

