नोएडा: समलैंगिक संबंध के चलते हुई थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है।
दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीन चोरी के मामले सुलझे : प्रसाद नगर...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। करोल बाग इलाके के प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक सतर्क स्थानीय निवासी की मदद से एक युवक सेंधमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इलाके में कई घरों में सेंध लगाकर चोरी की वारदातें को अंजाम दिया था। पुलिस की इस सफल कार्रवाई से तीन ई-एफआईआर मामले सुलझ गए और चोरी का काफी सामान बरामद हुआ।
मुंबई कॉन्सर्ट ड्रग्स ओवरडोज मामला: आरोपियों की कोर्ट में पेशी, पुलिस ने मांगी कस्टडी
मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित नेस्को परिसर में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सामने आए ड्रग्स ओवरडोज मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उनसे गहन पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की है।
कर्नाटक भाजपा नेता हत्याकांड: विशेष अदालत की सुनवाई पूरी, शुक्रवार को सजा की अवधि...
बेंगलुरु, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में सजा की अवधि (क्वांटम ऑफ सेंटेंस) को लेकर बेंगलुरु की एमएलए/एमपी विशेष अदालत ने गुरुवार को सुनवाई पूरी कर ली और फैसला शुक्रवार के लिए सुरक्षित रख लिया है।
भाजपा नेता की हत्या के मामले में एएसजी ने कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी के...
बेंगलुरु, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सीबीआई की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने गुरुवार को बेंगलुरु में विधायकों/सांसदों के लिए बनी विशेष अदालत से आग्रह किया कि भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में आरोपी विधायक विनय कुलकर्णी और अन्य आरोपियों को सबसे कड़ी सजा दी जाए।
झारखंड के हजारीबाग में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप,...
हजारीबाग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) पर करीब दो दर्जन छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। बाल कल्याण समिति की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तुर्की स्कूल शूटिंग मामला: 8 मासूमों समेत 9 की मौत, 1104 सोशल मीडिया अकाउंट...
इस्तांबुल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर उन पोस्ट्स पर कार्रवाई की जिनमें दो दिनों में दो स्कूल शूटिंग की तारीफ की गई थी, दो ऐसी घटनाएं जिसने देश में उथल पुथल मचा दी थी। पीड़ितों के अंतिम संस्कार से पहले कई लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया, इनमें ज्यादातर बच्चे हैं।
सतना : नागौद पुलिस की बड़ी सफलता, बारापत्थर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के थाना नागौद पुलिस ने बहुचर्चित बारापत्थर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अहम खुलासे हुए हैं।
पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन वाले एक क्रॉस-बॉर्डर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की टीमों ने मिलकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के कथित नरकंकाल का डीएनए टेस्ट कराने का दिया...
रांची, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले से 18 वर्षीय छात्रा पुष्पा कुमारी महतो के नौ महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच प्रक्रिया को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य की पुलिस द्वारा बरामद किए गए पुष्पा के कथित नरकंकाल का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है।

