डेटिंग ऐप पर नकली प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को धोखा देने वाला शख्स गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की टीम ने लगातार जबरन वसूली के आरोपी आनंद कुमार (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन कुमार डेटिंग और शादी-विवाह ऐप्स पर नकली प्रोफाइल के बनाकर बड़े पैमाने पर हनी-ट्रैपिंग, रोमांस स्कैम और महिलाओं को ब्लैकमेल करता था।

ओडिशा: 71.74 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में उत्तर प्रदेश का एक...

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस धोखाधड़ी में 71.74 लाख रुपए की ठगी हुई थी।

मुजफ्फरपुर: एनआईए ने अवैध हथियार तस्करी मामले में आरोपी के खिलाफ दायर की चार्जशीट

पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को बिहार के 2024 के अवैध हथियार तस्करी मामले में कुंदन कुमार के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

बिहार: पूर्वी चंपारण में अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से ऐसे तार सामने आए हैं जो देश की सीमाओं के पार तक फैले हुए हैं। इस मामले के संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बेंगलुरु: बिस्तर पर पड़ी मां को चौथी मंजिल से फेंका, हत्या के आरोप में...

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को बिस्तर पर पड़ी मां को चौथी मंजिल से फेंककर हत्या करने के आरोप में बुधवार को राजराजेश्वरिनगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

कर्नाटक: भाजपा नेता की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी पाए गए...

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बेंगलुरु की एमपी/एमएलए कोर्ट ने बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में दोषी करार दिया।

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर एक आयशर कैंटर से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से हरियाणा निवासी दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

मुंबई में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 26 लाख की एमडीएमए गोलियों के साथ पेडलर...

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इरफान अली अंसारी नामक एक पेडलर को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम सिंहभूम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

चाईबासा, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर अंतर्गत छोटानगरा थाना क्षेत्र के सारंडा के बलिबा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ से पूरा इलाका दहल उठा। चारा डेरा और डोलाईगड़ा जंगल के बीच खुफिया सूचना के आधार पर चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के दौरान सुबह करीब 10 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई, जो दोपहर करीब 1:30 बजे तक जारी रही।

रांचीः छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

रांची, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. दानिश और उसके सहयोगी मो. फहद मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया है।

खरी बात