Tuesday, May 12, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

हत्या मामले में भाजपा विधायक बायरथी बसवराज को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

बेंगलुरु, 10 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को बेंगलुरु के केआर पुरम से भाजपा विधायक बायरथी बसवराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। बसवराज पर कुख्यात बदमाश शिवप्रकाश उर्फ बिक्लू शिवा की हत्या मामले में आरोप है। अदालत के इस फैसले के बाद विधायक की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने हत्या के आरोपी को पत्नी की सर्जरी के लिए 45 दिन...

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में आरोपी को उसकी बीमार पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 45 दिन की अंतरिम जमानत दी है।

मध्य प्रदेश: इंदौर के भागीरथपुरा में दो और की मौत, मरने वालों की संख्या...

इंदौर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई।

यूपी: इटावा में प्रेम प्रसंग में पति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, पत्नी और...

इटावा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ियापुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला उस समय सामने आया, जब खेत में बने एक मकान में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला।

पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश को नाकाम किया, आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने एक महत्वपूर्ण खुफिया ऑपरेशन में आरडीएक्स से बनी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की है। इस कार्रवाई से पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है।

‘धुरंधर’ रणवीर सिंह को मिली धमकी, करोड़ों रुपए की मांग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में हुई फायरिंग के बाद अब फिर से बॉलीवुड से जुड़ी नई खबर सामने आई है। अभिनेता रणवीर सिंह को एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपए की मांग की गई है।

साइबर अपराध के खिलाफ मजबूत तंत्र की जरूरत, सभी एजेंसियां मिलकर कर रहीं काम...

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने “साइबर-आधारित धोखाधड़ी से निपटना और इसके तंत्र को समाप्त करना” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आई4सी, राज्य पुलिस, सीबीआई, एनआईए, ईडी, दूरसंचार विभाग, बैंकिंग प्रणाली, आईटी मंत्रालय, आरबीआई और न्यायपालिका जैसे संस्थान सभी साइबर अपराध को रोकने और कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने पकड़े चार साइबर ठग, महिला के क्रेडिट कार्ड से 75,694 रुपए...

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा साइबर पुलिस ने एक सुनियोजित क्रेडिट कार्ड ठगी के मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह धोखाधड़ी चार्टर्ड अकाउंटेंट सोनम चौहान के साथ हुई, जो कृष्णा नगर, शाहदरा की रहने वाली हैं। आरोपियों ने कोटक महिंद्रा बैंक के नाम पर फर्जी तरीके से उनके क्रेडिट कार्ड से 75,694 रुपए की ठगी की।

दिल्ली: इन्वेस्टमेंट फ्रॉड केस में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के एक बड़े मामले में अहम सफलता मिली है। ऑर्गनाइज्ड साइबर-इनेबल्ड फाइनेंशियल फ्रॉड के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन किया गया, जिसमें इस रैकेट से जुड़े तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब कुल मिलाकर पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं की हत्या का दौर, लूट के बाद कारोबारी...

ढाका, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने एक और हिंदू की हत्या कर दी

खरी बात