दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल,...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।
इंदौर: आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक राजस्व अधिकारी और परिवार की संपत्ति...
इंदौर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार और उनके परिवार के नाम पर दर्ज 1.06 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैच) कर लिया है। यह कार्रवाई राजेश परमार द्वारा अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है।
झारखंडः चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या, पहाड़ के पास बरामद हुआ शव
चतरा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मंगलवार को हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित कौलेश्वरी पहाड़ के समीप हड़दवा नामक स्थान से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान गायघाट निवासी पूनम देवी (25) के रूप में की गई है।
रांची : कार चालक ने किन्नर का पैर तोड़ा, युवक को कुचला, पुलिस पर...
रांची, 10 फरवरी (आईएएनएस)। रांची की सड़कों पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदने की कोशिश की। कार चालक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। इस दौरान कुछ राहगीरों को चोटें आईं। हालात अनियंत्रित हो गए तो बेकाबू कार को रोकने के लिए पुलिस को नौ राउंड फायरिंग करनी पड़ी।
असम के मुख्यमंत्री ने गौरव गोगोई और भूपेश बघेल के खिलाफ मानहानि का मामला...
गुवाहाटी, 10 फरवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई, भूपेश बघेल और जितेंद्र सिंह अलवर के खिलाफ 500 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग करते हुए सिविल और क्रिमिनल मानहानि का केस किया।
तिरुपति प्रसाद विवाद: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की
हैदराबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तिरुपति लड्डू मिलावट मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच शुरू करने के लिए एक ईसीआईआर दर्ज की है।
गुजरात में रवि गोदारा गैंग से जुड़े दो फरार आरोपी गिरफ्तार
अहमदाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात की अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के कोटा से जुड़े दो फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कुख्यात रवि गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और अहमदाबाद में अपना आपराधिक नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने करीब सात घंटे तक चले विशेष ऑपरेशन के बाद इस साजिश को नाकाम कर दिया।
पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई के दौरान दो व्यापारियों पर कसा शिकंजा, कोयला...
कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक्टिव ऑपरेशन जारी है। ईडी ने अपनी कार्रवाई के तहत करोड़ों रुपये के कोयला तस्करी मामले की जांच के दौरान मंगलवार को पश्चिम बंगाल से दो प्रमुख कोयला व्यापारियों को गिरफ्तार किया।
मथुरा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से मचा हड़कंप
मथुरा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है।
प्रवासी मजदूर सूरज पर हमले के मामले में एनएचआरसी ने तमिलनाडु सरकार को कारण...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के तिरुत्तणी में ओडिशा के एक प्रवासी मजदूर पर हुए बर्बर हमले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी ) ने राज्य सरकार की प्रतिक्रिया पर नाराजगी जताई है। आयोग ने एफआईआर दर्ज करने में देरी और घायल युवक के अस्पताल से रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने को गंभीर लापरवाही बताते हुए तमिलनाडु सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।

