Monday, May 11, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

सूरजकुंड हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन, डीजीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा की...

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के सूरजकुंड हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। फरीदाबाद पुलिस की बनाई गई एसआईटी में एसीपी क्राइम वरुण दहिया, एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर को रखा गया है। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ​की देखरेख में जांच होगी।

गौरव गोगोई की पत्नी पर ‘पाकिस्तान लिंक’ और एफसीआरए उल्लंघन के आरोप : एसआईटी...

गुवाहाटी, 8 फरवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई से जुड़ी विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच में गंभीर आरोप सामने आए हैं।

पंजाब: अमृतसर में सीमा पार तस्करी का भंडाफोड़, 25 किलो हेरोइन के साथ दो...

अमृतसर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सीमा पार नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने हेरोइन और हथियारों के जखीरे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

धनबाद में बैंक का लोन रिकवरी एजेंट लापता, 15 लाख फिरौती का आया कॉल,...

धनबाद, 8 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद में पीएनबी बैंक के लिए लोन रिकवरी का काम करने वाले बाबूडीह खटाल निवासी अमित कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। अमित बीते दो दिनों से लापता हैं और उनके मोबाइल फोन से 15 लाख रुपये की फिरौती की कॉल आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जम्मू-कश्मीर: बडगाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस मामले में 50 लाख की संपत्ति अटैच

बडगाम, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बडगाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एनडीपीएस के एक मामले में लगभग 50 लाख रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क किया है। यह कार्रवाई जिले के हुमहामा क्षेत्र में की गई।

बिहार: डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए प्रेमी का प्रेमिका के घर पंखे से लटकता मिला...

कटिहार, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की एक हतप्रभ करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए प्रेमी का शव उसकी प्रेमिका के घर से बरामद किया गया है। शव पंखे से लटक रहा था।

शीर्ष जनरल पर गोली चलाने वाला संदिग्ध दुबई से प्रत्यर्पित कर लाया गया रूस:...

मास्को, 8 फरवरी (आईएएनएस)। रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने पुष्टि की है कि मास्को में शीर्ष रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर गोली चलाने वाला संदिग्ध उनकी गिरफ्त में है। इसे दुबई से रूस प्रत्यर्पित किया गया। अदालत ने सुनवाई कर इसे पुलिस कस्टडी में भी भेज दिया है।

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास से कई मोर्टार और दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बंगाल के नरेंद्रपुर में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने शादी का वादा कर एक नाबालिग लड़की का कई दिनों तक यौन शोषण किया और बाद में उसे धमकाया।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में पर्यटक पर हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार

जम्मू, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक पर्यटक पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

खरी बात