Monday, May 11, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

तेलंगाना में झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा, दवाएं जब्त

हैदराबाद, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन के अधिकारियों ने करीमनगर जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारा और बिक्री के लिए अवैध रूप से रखी गई दवाएं जब्त कीं।

दिल्ली: 100 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट स्कैम का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम में शामिल दो मुख्य आरोपियों, अनिश सिंह और मणि सिंह, को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को डर, मानसिक दबाव और फर्जी कानूनी कार्रवाई के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करता था। जांच में सामने आया है कि आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में करीब 100 करोड़ रुपये की संदिग्ध रकम का लेनदेन हुआ है और इनके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 190 शिकायतें/एफआईआर दर्ज हैं।

बंगाल: गोलपार्क झड़प मामले में तीन और लोग गिरफ्तार, अब तक 23 गिरफ्तारी

कोलकाता, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के गोलपार्क इलाके में दो समूहों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन और लोगों को हिरासत में लिया है।

कोलकाता: नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने शहर के पटुली इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान के अलवर में मानवता शर्मसार, कन्या भ्रूण मिलने से हड़कंप

अलवर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के अलवर जिले में महिला भ्रूण हत्या का एक मामला सामने आया है। रविवार को पुलिस ने एक प्लास्टिक के बंडल से आठ महीने की बच्ची का भ्रूण बरामद किया, जिससे लोगों में गुस्सा है। इस घटना के बाद सामाजिक जागरूकता और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

मुंबई: अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस की कुरार इकाई को अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मलाड पूर्व के पठानवाड़ी इलाके में छापेमारी कर चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे यहां रह रहे थे।

बिहार : मधेपुरा में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे...

पटना, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मधेपुरा सदर ब्लॉक के साहूगढ़ के कारू टोला में एक अपग्रेडेड मिडिल स्कूल में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए, जिससे टीचरों, माता-पिता और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

मध्य प्रदेश में तस्करों से डेढ़ सौ गौवंश सहित पशु बरामद, कई गिरफ्तार

भोपाल, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मवेशियों की तस्करी में शामिल गिरोहों के खिलाफ कई स्थानों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 141 गौवंश और अन्य पशुओं को बरामद कर अनेक गिरफ्तारियां की हैं।

बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या का मुजरिम फरार, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से...

बाराबंकी, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बाराबंकी जिले के न्यायालय परिसर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से ठीक पहले एक शातिर आरोपी पुलिस अभिरक्षा से बच निकलने में कामयाब हो गया और कोर्ट परिसर से फरार हो गया।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने ई-कॉमर्स कंपनियों को धोखा देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया...

अहमदाबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों को चूना लगाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह कूरियर और डिलीवरी सिस्टम में घुसपैठ कर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान को नकली उत्पादों से बदल देता था।

खरी बात