नोएडा में 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
नोएडा, 5 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-58 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितिन उर्फ विपिन कठेरिया के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
सोशल मीडिया पर स्टॉकर से परेशान हुईं रवीना रवि, पुलिस से कार्रवाई की मांग
हैदराबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। कई तमिल-मलयालम फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री और डबिंग आर्टिस्ट रवीना रवि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशंसकों को अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की।
नोएडा : अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग कार्रवाइयों में...
नोएडा, 5 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई।
निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। केरल में कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट (एनसीएस ग्रुप) के प्रमोटरों और प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत जांच शुरू की है। यह कार्रवाई केरल पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर के आधार पर की गई है। निर्धारित अपराध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) से संबंधित है।
मैनपुरी: एकतरफा प्यार की सनक में छात्र ने शिक्षिका के होंठ काटे
मैनपुरी, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को सकुशल परिवार को सौंपा
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग लड़कों को सकुशल परिवार को सौंप दिया है। यह कार्रवाई मुखर्जी नगर और वजीराबाद इलाकों से जुड़ी है।
केरल : तरबूज की आड़ में विस्फोटकों की तस्करी, पलक्कड़ में बड़ी खेप जब्त,...
पलक्कड़, 5 फरवरी (आईएएनएस)। केरल की पलक्कड़ साउथ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद की है, जिसे एक मिनी लॉरी में तरबूज की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई बुधवार रात करीब 9 बजे पलक्कड़ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पास याक्कारा सर्विस रोड पर की गई।
दिल्ली: क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, अपहृत दो नाबालिग को बरामद कर परिजनों से...
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए दो अपहृत नाबालिगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिला दिया है। दोनों बच्चे मुखर्जी नगर और वजीराबाद थाना क्षेत्र से लापता हुए थे। पुलिस की इस कार्रवाई की पीड़ित परिवारों और स्थानीय पुलिस ने सराहना की है।
दिल्ली: महरौली में मारपीट की घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की एक घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 3 फरवरी को महरौली पुलिस स्टेशन को अनूपम अपार्टमेंट्स, इग्नू रोड, साकेत के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने की सूचना को लेकर पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इजरायली राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी देने के...
सिडनी, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर का एक 19 वर्षीय युवक इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग को जान से मारने की कथित धमकी देने के मामले में आरोपी बनाया गया है। यह धमकी हर्ज़ोग के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दी गई थी।

