Saturday, May 9, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, 13 हजार करोड़ की ड्रग्स तस्करी का...

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 13 हजार करोड़ रुपए के नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने सिक्किम से तिलक नाम के आरोपी को धर दबोचा, जो इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के लिए थाईलैंड से गांजा मंगाकर भारत में सप्लाई करता था।

रांची में आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

रांची, 19 जनवरी (आईएएनएस)। रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई दो आपराधिक गुटों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इन्हें रांची के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

केरल युवक आत्महत्या मामला: परिवार ने की कार्रवाई की मांग, कहा- न्याय के लिए...

कोझिकोड, 19 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के कोझिकोड के एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली जब एक महिला ने उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतक के परिवार ने शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है।

दिल्ली में घर से 5.63 लाख रुपए की चोरी में मेड गिरफ्तार, 2.66 लाख...

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में पंजाबी बाग पुलिस ने घर में चोरी का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर 5 लाख से अधिक कैश की चोरी का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से 2,66,600 रुपए बरामद कर लिए हैं। बाकी की रकम को लेकर पूछताछ जारी है।

नोएडा में कंस्ट्रक्शन साइट पर इंजीनियर की मौत के मामले में दो बिल्डर कंपनियों...

नोएडा, 19 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-150 में बिल्डर साइट पर एक इंजीनियर की मौत के मामले ने नोएडा प्राधिकरण और नामजद बिल्डर कंपनियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में दो बिल्डर कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बिटकॉइन घोटाला मामले में कोर्ट ने राज कुंद्रा को जारी किया समन

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने बिटकॉइन घोटाले में कारोबारी राज कुंद्रा को समन जारी किया है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। इसी मामले में दुबई स्थित कारोबारी राजेश सतीजा को भी समन जारी किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिया गया है।

करूर भगदड़ मामला: सीबीआई दिल्ली में अभिनेता विजय से करेगी पूछताछ

चेन्नई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के नेता विजय को सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने फिर से पेश होने के लिए बुलाया गया है।

पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में 7 गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और गैंगरेप के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी

जम्मू, 18 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के मीर अली में अज्ञात हमलावरों ने पुल उड़ाया

इस्लामाबाद, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर वजीरिस्तान जिले के मीर अली तहसील में खुशाली (मकीना) गांव में अज्ञात हमलावरों ने देर रात एक महत्वपूर्ण पुल को विस्फोटकों से उड़ा दिया, जिससे आसपास के इलाकों से संपर्क कट गया।

खरी बात