सीबीआई ने त्रिपुरा चिट फंड मामले के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया...
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। सीबीआई ने रविवार को त्रिपुरा में हुए 4 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से गिरफ्तार किया। 16 जनवरी 2023 को त्रिपुरा की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आरोपी तपन प्रमाणिक को भगोड़ा घोषित किया था।
छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
बीजापुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 6 माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए हैं। माओवादियों के पास से सुरक्षाबलों ने दो एके-47, एक इंसास, दो .303 राइफल और एक कार्बाइन के साथ 6 ग्रेडेड हथियार बरामद किए हैं।
मणिपुर के पहाड़ी जिले कांगपोखी में ड्रग्स का सफाया, 6 दिनों में 306 एकड़...
इम्फाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर में ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन किया गया। केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी जिले कांगपोखी में 6 दिन में 306 एकड़ से ज्यादा अवैध अफीम की खेती तबाह कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, इससे करोड़ों रुपए की अफीम बनाने की योजना नाकाम हो गई।
दिल्ली पुलिस ने ऑटो लिफ्टिंग गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां...
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने एक बड़े ऑटो लिफ्टिंग गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 16 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद कीं। फिलहाल पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि इस गैंग के और भी सदस्य हो सकते हैं। साथ ही कुछ गाड़ियां अभी बरामद की जा सकती हैं।
एनपीसीसी लिमिटेड के मुआवजे के बिलों में हेराफेरी मामले में फरार दोषी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम लिमिटेड (एनपीसीसी लिमिटेड) से जुड़े मुआवजा बिलों के गबन मामले में लंबे समय से फरार चल रही दोषी तमन्ना चकमा उर्फ टैमी मे को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने 17 जनवरी को यह गिरफ्तारी की।
नई दिल्ली : द्वारका में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में द्वारका जिले के पुलिस स्टेशन बिंदापुर की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
लुधियाना पुलिस ने गोल्डी बराड़ के गैंग पर की बड़ी कार्रवाई, 10 बदमाश गिरफ्तार
लुधियाना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस लगातार राज्य में आपराधिक गतिविधियों को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने तीन हफ्ते तक चलाए गए खास ऑपरेशन में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े एक जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।
सिडनी में गोलीबारी, एक व्यक्ति की हालत गंभीर
सिडनी, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने रविवार को एक बयान में बताया कि सिडनी के पश्चिमी इलाके लालोर पार्क में शनिवार रात को एक घर पर गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ एयरपोर्ट...
लखनऊ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में बम होने की सूचना से रविवार को हड़कंप मच गया। विमान संख्या 6ई 6650 को एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और एयरलाइंस प्रबंधन अलर्ट मोड पर आ गए।
वाराणसी: मणिकर्णिका घाट पर एआई तस्वीरों और गुमराह करने वाले दावों पर एक्शन, 8...
वाराणसी, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर चल रहे रीडेवलपमेंट काम से जुड़ी कथित एआई-जेनरेटेड तस्वीरों और गुमराह करने वाले दावों के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

