Saturday, May 9, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा वांछित शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। संगठित अपराध, रंगदारी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (एजीएस) टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक वांछित शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आगरा निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू (23) के रूप में हुई है।

मेरठ: स्कूल से लौट रही किशोरी का अपहरण, कार से कूदकर बचाई जान, आरोपी...

मेरठ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही एक किशोरी को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। बदमाशों से खुद को बचाने के लिए छात्रा ने कार से छलांग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची में जमीन विवाद को लेकर दो आपराधिक गुटों के बीच गोलीबारी, तीन घायल

रांची, 18 जनवरी (आईएएनएस)। रांची शहर के पिस्का मोड़ के पास तेल मिल गली के नजदीक शनिवार देर रात दो आपराधिक गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। रात करीब 9.30 बजे हुई इस घटना में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं।

गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी लाल बाबू मौर्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजीपुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और छिनैती के आरोपी लाल बाबू मौर्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी। मुठभेड़ में लाल बाबू मौर्य के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।

दिल्ली: ऑपरेशन मिलाप के तहत नाबालिग लापता लड़की सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली क्राइम ब्रांच की एनआर-II टीम ने 'ऑपरेशन मिलाप' के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग लापता लड़की को सकुशल ढूंढकर उसके परिवार से मिलाया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग जिलों में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। दोनों ही मामलों में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-2 टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाइजीरियाई नागरिकों द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 418 ग्राम कोकीन और 925 एमडीएमए (एक्स्टसी) टैबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली साउथ-वेस्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले की साइबर पुलिस टीम ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह आम जनता को शेयर ट्रेडिंग और निवेश में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी कर रहा था। ठगी की रकम को भारत के म्यूल खातों के जरिए कंबोडिया में बैठे सरगनाओं तक पहुंचा रहा था।

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने बेलडांगा की हिंसा पर राज्यपाल को लिखा पत्र, हस्तक्षेप...

कोलकाता, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को पत्र लिखकर बेलडांगा (मुर्शिदाबाद) में जारी तनाव के बीच दखल देने की मांग की। यह तनाव कथित रूप से झारखंड में मुर्शिदाबाद जिले के एक प्रवासी मजदूर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के कारण उत्पन्न हुआ।

दिल्ली: डॉक्टर दंपति को डिजिटल अरेस्ट करके 15 करोड़ रुपए की ठगी करने के...

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने एनआरआई डॉक्टर दंपति को डिजिटल अरेस्ट करके 15 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम दिव्यांक पटेल और शितौली हैं।

खरी बात