संदिग्ध हालत में युवती का शव कार के नीचे मिलने से सनसनी, हत्या समेत...
ग्रेटर नोएडा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव सेक्टर बीटा-2 स्थित एक पार्क के पास खड़ी कार के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
नई दिल्ली: जेप्टो स्टोर में परफ्यूम छिड़कने पर डिलीवरी बॉय को जमकर पीटा, घटना...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली में न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के कोंडली इलाके में जेप्टो स्टोर में डिलीवरी राइडर ऋषभ कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना स्टोर के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 11 पुलिसकर्मी बर्खास्त
शिमला, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को कड़ा कदम उठाते हुए 'चिट्टा' (मादक पदार्थ) की तस्करी के आरोप में 11 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने की घोषणा की।
झारखंड में न्यू ईयर के दिन तेज म्यूजिक को लेकर हुई हत्या के मामले...
हजारीबाग, 12 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में नव न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान तेज म्यूजिक को लेकर हुए विवाद में हुई सूरज कुमार राणा की हत्या के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली: वसंत विहार में खड़ी कार से नकदी चोरी करने के आरोप में दो...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के वसंत विहार में खड़ी कार से 12 लाख रुपए नकद और डिजिटल उपकरण चोरी करने के आरोप में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रायपुर: कोयला लेवी घोटाले में ईडी ने 2.66 करोड़ की संपत्तियां की अटैच, जांच...
रायपुर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल कार्यालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.66 करोड़ रुपए मूल्य की आठ अचल संपत्तियों को प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (पीएओ) के माध्यम से अटैच किया है।
रांची: युवक की हत्या के मामले में पकड़े गए दो नाबालिग लड़के
रांची, 12 जनवरी (आईएएनएस)। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो किशोरों को हिरासत में लिया है। दोनों किशोरों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
असम पुलिस की अवैध मेडिकल प्रैक्टिस पर सख्ती, कछार में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
गुवाहाटी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। असम के कछार जिले में पुलिस ने फर्जी डॉक्टरों और झोलाछापों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और तेज करते हुए एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जाली डिग्रियों के सहारे खुद को डॉक्टर बताकर इलाज कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
फगवाड़ा में सीएम के दौरे से पहले अंधाधुंध फायरिंग, सुनील जाखड़ ने कहा- केजरीवाल...
कपूरथला, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के फगवाड़ा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रस्तावित दौरे से पहले गैंगस्टरों द्वारा एक मिठाई की दुकान पर सात राउंड फायरिंग की घटना से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इस पर चिंता जताते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सरकार के दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जौनपुर: शाहगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। यह मुठभेड़ चिरैया मोड़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच पुलिस चेकिंग के दौरान हुई। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

