राहुल ममकूटथिल की चैट सामने आने पर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट में सुनवाई
पथानामथिट्टा (केरल), 12 जनवरी (आईएएनएस)। पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटथिल की जमानत याचिका पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी, जिन्हें कई यौन उत्पीड़न मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
वल्टोहा सरपंच हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
तरनतारन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। वल्टोहा सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी शूटर बताए जा रहे हैं। पुलिस को अदालत से आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड भी मिल गया है, जिसके बाद उन्हें पंजाब लाया जा रहा है और आगे की पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दिल्ली के वसंत विहार में हुई लूट की वारदात का खुलासा, दो शातिर लुटेरे...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के वसंत विहार थाना स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर और आदतन अपराधियों, मोहम्मद नदीम और रविंदर, को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले से ही चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कुल 13 आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।
करूर भगदड़: टीवीके प्रमुख विजय से पूछताछ करेगी सीबीआई
चेन्नई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के करूर जिले में एक राजनीतिक रैली में हुई जानलेवा भगदड़ के सिलसिले में तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के नेता विजय को सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हेडक्वार्टर में पूछताछ के लिए पेश होना है।
इटावा: पुलिस और हिस्ट्रीशीटर में मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार, मोबाइल फोन, कार...
इटावा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में पकड़ लिया गया।
अमरोहा : एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत से...
अमरोहा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में जज के पेशकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है।
उत्तराखंड: सुखवंत सिंह सुसाइड केस में मुख्यमंत्री धामी ने दिए जांच के आदेश
हल्द्वानी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में काशीपुर के रहने वाले किसान सुखवंत सिंह द्वारा जमीन के मामले में धोखाधड़ी के चलते गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में देर शाम सुखवंत सिंह का शव उनके घर पहुंच गया। शव के घर पहुंचते ही सुखवंत के परिवार में कोहराम मच गया।
बोकारो में टास्क फोर्स के नाम पर तनिष्क शोरूम में डकैती की कोशिश नाकाम
बोकारो, 11 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में स्थित सिटी सेंटर के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में रविवार की शाम को एक सुनियोजित डकैती की बड़ी साजिश कर्मचारियों की सतर्कता और एकजुटता से नाकाम हो गई। अपराधी हथियारों का खौफ दिखाकर लूटपाट की कोशिश कर रहे थे, तभी एक कर्मचारी ने अलार्म बजा दिया। इससे घबराकर अपराधी भाग खड़े हुए।
ओडिशा: भुवनेश्वर में अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई में राज्य की राजधानी से संचालित हो रहे एक अंतरराज्यीय साइबर अपराधी रैकेट का भंडाफोड़ किया और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने यह जानकारी दी।
झारखंड की हजारीबाग जेल से फरार हुए तीन कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
हजारीबाग, 11 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी सेंट्रल जेल) से पांच लेयर सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर फरार हुए तीनों सजायाफ्ता कैदियों को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई करमाला थाना क्षेत्र के कोरटी गांव स्थित एक ईंट भट्ठा में छापेमारी कर की, जहां तीनों मजदूरी कर रहे थे। गिरफ्तार कैदियों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया है।

