Wednesday, May 6, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

सुरक्षा में लापरवाही : दिल्ली विधानसभा परिसर में घुसा संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में एक व्यक्ति ने घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया।

नोएडा में अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 8 करोड़ रुपए के चोरी के 821 मोबाइल...

नोएडा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने मोबाइल फोन चोरी के एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ धान खरीद घोटाले मामले में एक गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार

जशपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में 6.55 करोड़ रुपए के धान खरीद घोटाले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह गड़बड़ी जशपुर जिले के तुमला में कोनपारा धान खरीद सब-सेंटर पर सामने आई।

छत्तीसगढ़: गरियाबंद के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में सामान छोड़कर भागे नक्सली

गरियाबंद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के थाना शोभा अंतर्गत जंगल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह इलाका जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित है। यह कार्रवाई नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई, जो जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार चलाया जा रहा है।

जेएनयू कैंपस में आपत्तिजनक नारे : प्रशासन ने की छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) नवीन यादव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक नारों के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

दिल्ली: किशोरों के हमले से घायल छात्र की मौत, हिरासत में 6 नाबालिग

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में किशोरों के एक ग्रुप के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 17 साल के एक छात्र की मंगलवार को मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 6 नाबालिगों को पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली : अपहरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने 2 जनवरी को हुई अपहरण और लूट की घटना में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और फिरौती की रकम भी बरामद की गई।

फरीदाबाद: नेहरू कॉलोनी में दो परिवारों में हुई जमकर पत्थरबाजी, कई घायल, पुलिस बल...

फरीदाबाद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी में मंगलवार सुबह दो परिवारों के बीच नशा बेचने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।

नवी मुंबई की लॉज में चल रहा था देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार, सात...

नवी मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अनैतिक मानव तस्करी विरोधी विभाग की टीम ने नवी मुंबई के तुर्भे नाका इलाके में स्थित एक लॉज में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से सात महिलाओं को मुक्त कराया है।

डिजिटल निवेश घोटाले में फाल्कन ग्रुप के एमडी गिरफ्तार, 850 करोड़ रुपए की ठगी...

हैदराबाद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना पुलिस ने डिजिटल निवेश घोटाले के मामले में फाल्कन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमर दीप को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तेलंगाना पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने की है।

खरी बात