अखलाक हत्याकांड: सूरजपुर कोर्ट में अब से रोजाना सुनवाई शुरू
ग्रेटर नोएडा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में दादरी के बिसाहड़ा गांव में हुए चर्चित अखलाक हत्याकांड को लेकर एक बार फिर न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा और अहम मोड़ आया है। सूरजपुर कोर्ट में अब से रोजाना इस मामले की सुनवाई होगी।
युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में दो वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों आरोपी हाल ही में दर्ज हत्या के मामले में वांछित थे। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर लिए हैं तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली: द्वारका पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 361 विदेशी नागरिकों को डिटेंशन...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका जिला पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत 2025 में 361 अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान की और उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 31 मोबाइल बरामद
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच की टीम ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किए गए और छीने गए 31 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई।
‘मैं किडनैप किया गया राष्ट्रपति और एक युद्ध बंदी हूं’, अमेरिकी अदालत में बोले...
न्यू यॉर्क, 6 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो, जिन्हें अमेरिका ने पकड़कर नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकवाद के आरोपों में मुकदमे के लिए न्यूयॉर्क लाया है, ने एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश के सामने कहा कि वह निर्दोष हैं और खुद को “युद्ध बंदी” मानते हैं।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या
ढाका, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो हिंदुओं की अलग-अलग घटनाओं में हत्या कर दी गई।
रियासी में कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
रियासी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की रियासी जिला पुलिस ने अपराध को रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सोमवार को कटरा इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान दो आदतन अपराधियों/नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है।
मणिपुर ब्लास्ट की जांच एनआईए को सौंपी गई, बिष्णुपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
इंफाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर सरकार ने बिष्णुपुर जिले में लगातार दो धमाकों की घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है, जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए थे। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी है।
दिल्ली: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा- आवारा कुत्तों की...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आवारा कुत्तों की गिनती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कड़े शब्दों में पत्र लिखते हुए उनके बयानों की कड़ी निंदा की है। आशीष सूद ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश की और सार्वजनिक रूप से गलत जानकारी देकर दिल्ली की जनता को गुमराह किया।
जम्मू पुलिस ने जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया, आरएस पुरा में छह लोग गिरफ्तार
जम्मू, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपना निरंतर अभियान जारी रखते हुए सोमवार को आरएस पुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने जुआ के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया।

