Tuesday, May 5, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

बंगाल: जादू-टोना के शक में नाबालिग ने दादी की पीट-पीटकर हत्या

कोलकाता, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में जादू-टोना करने के शक में एक नाबालिग पोते द्वारा अपनी बुजुर्ग दादी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

मुंबई: चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड ने 2 वैन से 2.33 करोड़ रुपए का...

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड ने मुंबई के देवनार इलाके में एक बड़ी कार्रवाई की है। फ्लाइंग स्क्वाड को एक वाहन की तलाशी के दौरान उसमें से 2 करोड़ 33 लाख रुपए की भारी नकदी बरामद हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

ओडिशा: सतर्कता विभाग ने रिश्वत मामले में दो इंजीनियरों को गिरफ्तार किया

भुवनेश्वर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा सतर्कता विभाग ने सोमवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के मयूरभंज जिले में एक ठेकेदार से 60,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में दो इंजीनियरों को गिरफ्तार किया।

मादुरो को प्रारंभिक सुनवाई के लिए संघीय अदालत में पेश किया गया

न्यूयॉर्क, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सैनिकों द्वारा वेनेजुएला में गिरफ्तार किए जाने के बाद निकोलस मादुरो को सोमवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश किया गया। मादुरो पर नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े आतंकवाद (नार्को-टेररिज्म) के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

बिहार के शिवहर में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नीतीश कुमार सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति के तहत बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने सोमवार को शिवहर जिले में एक और बड़ी कार्रवाई की। इस क्रम में एसवीयू ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बिहार में अवैध रेत और पत्थर खनन माफियों पर कार्रवाई तेज हुई

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने अवैध रेत और पत्थर खनन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बिहार सरकार ने अवैध खनन माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पिछले साल दिसंबर में राज्यव्यापी व्यापक अभियान की शुरुआत की।

हैदराबाद में चाइनीज मांझे के प्रति जीरो टॉलरेंस: पुलिस कमिश्नर सज्जनार

हैदराबाद, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने सोमवार को कहा कि चाइनीज मांझे को लेकर जीरो टॉलरेंस होगा। चाइनीज मांजा पहले से ही तेलंगाना में प्रतिबंधित है।

यूपी : प्रयागराज में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों की...

प्रयागराज, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घर के बड़े बेटे मुकेश पटेल ने जमीनी विवाद को लेकर अपने पिता राम सिंह और बहन साधना देवी के साथ भांजी आस्था की हत्या कर दी।

दिल्ली: लक्ष्मी नगर में जिम विवाद ने लिया खौफनाक रूप, परिवार पर बर्बर हमला

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक जिम चलाने को लेकर पुराना विवाद इतना भयानक हो गया कि दिनदहाड़े एक परिवार पर जानलेवा हमला हो गया।

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने नौ ठिकानों पर तलाशी ली, यूट्यूबर से जुड़ी...

कोलकाता, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के मामले में दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

खरी बात