बांग्लादेश में झूठे ईशनिंदा का एक और मामला, भीड़ ने हिंदू नाई को पीटा
ढाका, 24 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के लालमोनिरहाट जिले में 69 वर्षीय एक हिंदू बुजुर्ग नाई (परेश चंद्र शील) को झूठे ईशनिंदा के आरोप में हिंसक भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया। यह जानकारी मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज (एचआरसीबीएम) ने मंगलवार को दी।
अमेरिकी बमबारी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : ईरानी परमाणु एजेंसी
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। ईरान के 'एटॉमिक एनर्जी ऑर्गेनाइजेशन' ने कहा है कि उसकी न्यूक्लियर साइट्स पर हमले 'अंतरराष्ट्रीय कानून' का उल्लंघन है। हालांकि, ऑर्गेनाइजेशन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन हमलों से कितना नुकसान हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के फोर्डो, एस्फाहान और नतांज परमाणु स्थलों पर हमले किए। यह हमला रविवार सुबह 4.30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) हुआ।
बिहार: सासाराम में अवैध सिगरेट कारखाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
सासाराम, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से चलाए जा रहे एक सिगरेट कारखाने का भंडाफोड़ किया। यहां से पुलिस ने गोल्ड फ्लेक और अन्य प्रतिष्ठित ब्रांडों के नकली सिगरेट, सिगरेट बनाने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा पदार्थ और अत्याधुनिक मशीनें बरामद की।
गिरिडीह में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप
गिरिडीह, 20 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी बलगो गांव में शुक्रवार को एक महिला गुलेशा खातून की उसके ससुराल में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद उसका पति और घर के सभी लोग फरार हो गए।
ग्रेटर नोएडा में ‘लेडी डॉन’ गैंग का भंडाफोड़, हिरासत में दो नाबालिग भी
ग्रेटर नोएडा, 19 जून (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित लूट गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों पर कार्रवाई की। इस गैंग की सरगना एक महिला है, जिसे इलाके में 'लेडी डॉन' के नाम से जाना जाता है।
पटियाला में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार...
पटियाला, 19 जून (आईएएनएस)। पटियाला पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है और 7 अवैध हथियार, 10 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
बिहार में युवक ने चार साल का प्यार भुलाकर प्रेमिका को उतारा मौत के...
बिहारशरीफ, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में एक लड़की को प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस ने बुधवार को एक लड़की का शव नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला के सड़क किनारे एक नाले से बरामद किया।
यूएस में कल्चरल फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 8 माह के बच्चे समेत तीन की...
यूटा, 16 जून (आईएएनएस)। अमेरिका स्थित यूटा के दूसरे सबसे बड़े शहर वेस्ट वैली सिटी में कल्चरल फेस्टिवल 'वेस्टफेस्ट' के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें आठ महीने के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा दो अन्य लोग घायल हैं।
झारखंड : हजारीबाग और धनबाद के जंगलों से मिले दो महिलाओं के शव, हत्या...
धनबाद, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग और धनबाद जिले में अलग-अलग जंगलों से रविवार को दो महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से किसी की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि दोनों की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
मिनेसोटा में सनसनीखेज हमला : प्रांतीय जनप्रतिनिधि की हत्या, एक घायल, राजनीतिक साजिश का...
वाशिंगटन, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के मिनेसोटा प्रांत में एक बंदूकधारी ने एक प्रांतीय जनप्रतिनिधि की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया। यह हमला सुनियोजित था और यह मिनेसोटा के आधुनिक इतिहास में प्रांतीय विधायकों की राजनीतिक हत्या का पहला मामला है।











