रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, शव के पास मिला हथियार
रांची, 6 जून (आईएएनएस)। रांची के चर्चित कोयला कारोबारी मनीष धानुका की रविवार शाम गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव उनके आवास पर एक कमरे में पाया गया है। शव के पास उनका लाइसेंसी हथियार भी मिला है। मनीष ने जान-बूझकर खुद को गोली मारी या फिर गलती से गोली लगने से उनकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है।
दिशा सालियान की मौत के 5 साल पूरे, परिवार को न्याय का इंतजार
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को आज पूरे 5 साल हो गए हैं। कुछ महीनों पहले ही उनके पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बेटी की रहस्यमयी मौत के मामले में फिर से जांच की मांग की। इस याचिका में उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे को मामले में आरोपी बनाने की मांग की। साथ ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की भी गुहार लगाई।
कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को रैली में मारी गई गोली, किशोर गिरफ्तार
बोगोटा, 8 जून (आईएएनएस)। कोलंबिया के सीनेटर और 2026 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को बोगोटा में एक अभियान कार्यक्रम के दौरान गोली मार दी गई, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता
मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि उनके खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी है। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है।
फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज, ड्राइवर पर चाकू से हमला करने...
मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। वर्सोवा पुलिस ने मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक मनीष गुप्ता के खिलाफ अपने ड्राइवर मोहम्मद लश्कर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
टोरंटो, 4 जून (आईएएनएस)। कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। राहत की बात यह है कि सभी की जान खतरे से बाहर है।
गिरफ्तारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के दुर्व्यवहार से भारतीय मूल के व्यक्ति की हालत...
कैनबरा, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के 42 वर्षीय गौरव कुंदी को गिरफ्तार करते समय एडिलेड के पूर्वी उपनगर में ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की क्रूरता सामने आई है। गिरफ्तारी के समय पुलिस अधिकारियों ने उसे जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन को घुटने से दबा दिया, जिसके बाद वह अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
पाकिस्तान में ऑनर किलिंग, रिश्तेदार ने की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की इस्लामाबाद में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सना की हत्या उनके ही रिश्तेदार ने की है। इस घटना ने पाकिस्तान में बढ़ रहे ऑनर किलिंग के मामलों पर फिर से पूरे विश्व का ध्यान खींच लिया है।
सिडनी में ड्रग्स की तस्करी करने वाले 7 लोग गिरफ्तार
सिडनी, 3 जून (आईएएनएस)। सिडनी में ड्रग्स को इंपोर्ट करने वाले एक आपराधिक गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यहूदियों के खिलाफ आतंकवाद : इजरायल के संयुक्त राष्ट्र राजदूत ने कोलोराडो हमले की...
कोलोराडो, 2 जून (आईएएनएस)। कोलोराडो के बोल्डर में एक शख्स ने शांतिपूर्ण रैली में हिस्सा ले रहे लोगों पर बम (मोलोटोव कॉकटेल) फेंके। ये रैली हमास की कैद से बंधकों की सुरक्षित वापसी के लिए थी। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने यहूदी प्रदर्शनकारियों पर हुए हिंसक हमले की निंदा की है।










