दक्षिण कोरिया : हाई स्कूल के छात्र ने चाकू से किया हमला; प्रिंसिपल समेत...
सोल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के एक हाई स्कूल में सोमवार को एक स्पेशल एजुकेशन स्टूडेंट ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल सहित कई लोगों को घायल कर दिया। हमला सुबह करीब 8:40 बजे सोल से 110 किलोमीटर दक्षिण में स्थित शहर चेओन्गजू में हुआ। इस घटना में सात लोग घायल हो गए इसमें हमला करने वाला छात्र भी शामिल है।
इटली: सिसिली में गोलीबारी, 3 की मौत, 2 घायल
रोम, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के सिसिली की राजधानी पलेर्मो में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
कनाडा : स्ट्रीट फेस्टिवल के लिए जुटी लोगों की भीड़ को कार ने कुचला,...
वैंकूवर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। वैंकूवर में एक स्ट्रीट फेस्टिवल में एक कार के भीड़ में घुसाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि घटना के दौरान 'कई अन्य लोग' घायल हो गए।
आईपीएल 2025 : आंद्रे रसेल की ऑलराउंड क्षमताओं को पूरी तरह भुनाने में कितनी...
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम का सफर अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन ने इस सीजन में 9 मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल की हैं। उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। बचे हुए बाकी मैचों में उन्हें जीत हासिल करनी ही होगी और टीम संसाधनों का भी बेहतर इस्तेमाल करना होगा।
कनाडा में फेस्टिवल के दौरान एसयूवी ने भीड़ को टक्कर मारी, कई लोगों की...
वैंकूवर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित लैपू लैपू फिलिपिनो फेस्टिवल के दौरान भीषण हादसा हो गया। फेस्टिवल के दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने भीड़ को टक्कर मार दी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वैंकूवर पुलिस विभाग (वीपीडी) के अनुसार, भारतीय समयानुसार यह घटना रविवार को हुई।
सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत की...
कर्नाटक, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी मामले में तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शनिवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपी तरुण राजू को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति सावनूर विश्वजीत शेट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस संबंध में आदेश पारित किया।
एपस्टीन मामले में आरोप लगाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे ने 41 वर्ष की आयु में...
कैनबरा, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जेफरी एपस्टीन के शोषण और तस्करी नेटवर्क को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे ने 41 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली।
आतंकवाद हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं, आम सहमति बनाकर इससे निपटा जाना चाहिए : भाकपा
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद से निपटने के लिए आम सहमति बनाकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बांग्लादेश : पुलिस ने तीन श्रीलंकाई नागरिकों को छुड़ाया, दोस्त ने फिरौती के...
ढाका, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में पुलिस ने फिरौती के लिए किडनैप तीन श्रीलंकाई नागरिकों को छुड़ा लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों लोग सोशल मीडिया पर मिले एक दोस्त के बुलावे पर बांग्लादेश आए थे।
फ्रांस: स्कूल में छात्रों पर चाकू से हमला, 1 की मौत और 3 घायल
पेरिस, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी फ्रांस के नांतेस (नांत) में एक हाई स्कूल का छात्र चाकू लेकर स्कूल में घुस गया। इसके बाद उसने कम से कम चार छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया।











