Monday, April 27, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

बांग्लादेश: मुक्ति संग्राम के दौरान 1,256 लोगों की हत्या करने का दोषी रिहा

ढाका, 27 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमात-ए-इस्लामी के नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) द्वारा दी गई मौत की सजा को रद्द करते हुए उन्हें बरी कर दिया। इससे पहले उन्हें 1971 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान युद्ध अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था।

इजरायली दूतावास कर्मचारियों की हत्या यहूदियों को निशाना बनाकर किया गया आतंकवादी कृत्य :...

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। एफबीआई के प्रभारी सहायक निदेशक स्टीवन जे. जेन्सेन ने शुक्रवार को वाशिंगटन में यहूदी नेशनल म्यूजियम के बाहर दो इजरायली दूतावास कर्मचारियों की दुखद हत्या को आतंकवादी कृत्य और यहूदी समुदाय के खिलाफ निर्देशित हिंसा बताया।

‘नफरत और कट्टरता की अमेरिका में कोई जगह नहीं’, इजरायली कर्मियों की हत्या पर...

वाशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार देर रात (अमेरिकी समयानुसार) वाशिंगटन में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे यहूदी विरोधी कृत्य बताया है।

अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो कर्मियों की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू

वाशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)। वाशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी ने इस घटना की पुष्टि की है।

ढाका हाईवे पर फिर एक बस में लूटपाट, लुटेरों ने महिला यात्रियों से की...

ढाका, 21 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सड़कों पर डकैती की घटनाओं में लगातार वृद्धि के बीच ढाका-तंगैल-जमुना ब्रिज राजमार्ग पर एक और घटना सामने आई, जब लुटेरों के एक समूह ने एक यात्री बस को हाईजैक कर लिया और यात्रियों से सारा सामान लूट लिया। इस दौरान महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ भी की गई।

बलूचिस्तान में लोगों को बलपूर्वक गायब कर रहा पाकिस्तान, ‘पांक’ ने की आलोचना

क्वेटा, 19 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार द्वारा बलूचिस्तान क्षेत्र से लोगों को जबरन गायब करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। एक मानवाधिकार संस्था ने पाकिस्तान के इस कृत्य को "मानवता के विरुद्ध अपराध" बताया है।

सलमान रुश्दी की आंख में चाकू मारने वाले को 25 साल की सजा

न्यूयॉर्क, 17 मई (आईएएनएस)। सलमान रुश्दी की आंख पर चाकू से हमला करने वाले अपराधी को शुक्रवार को 25 साल की सजा सुनाई गई।

हिन्दुओं को कनाडा से बाहर करने की खालिस्तान समर्थकों की धमकी पर हिन्दू संगठनों...

ओटावा, 5 मई (आईएएनएस)। हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन (एचसीएफ) ने खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा आठ लाख हिंदुओं को कनाडा से वापस भेजने के आह्वान की सोमवार को कड़ी निंदा की।

आईपीएल 2025 : प्रभसिमरन की 91 रनों की बदौलत पंजाब ने लखनऊ को 37...

धर्मशाला, 5 मई (आईएएनएस)। हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2025 के 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हराया। पंजाब की जीत में सबसे अहम योगदान प्रभु सिमरन की 91 रनों की पारी का रहा, जिसकी बदौलत उसने विरोधी टीम के सामने 237 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा।

झारखंड : लातेहार में माइनिंग सर्वे कंपनी की साइट पर नक्सलियों का हमला, छह...

लातेहार, 4 मई (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी सीएमपीडीआई (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट) के साइट पर धावा बोलकर दो ड्रिलिंग मशीन सहित आठ गाड़ियों में आग लगा दी।

खरी बात