Monday, April 27, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने बलात्कार, बाल यौन अपराध के आरोप में सांसद को...

लंदन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने अपने सांसद डैन नॉरिस को निलंबित कर दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन पर बलात्कार, बाल यौन अपराध, बाल अपहरण और सार्वजनिक पद पर कदाचार के संदेह हैं, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

संभल: हयातनगर थाना परिसर में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

संभल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल में शनिवार को थाने में भीषण आग लग गई। आग से थाना परिसर में खड़े कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या

ओटावा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा के ओटावा के निकट रॉकलैंड इलाके में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। कनाडा में भारतीय दूतावास ने शनिवार सुबह घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

वाशिंगटन : चाकू से हमले में छह लोग जख्मी, हिरासत में लिया गया संदिग्ध

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। वाशिंगटन में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला किया। इस हमले में छह लोग घायल हो गए। कथित तौर पर हमलावर नशे की हालत में था और उसकी मनोदशा ठीक नहीं थी।

थाईलैंड भूकंप : एसएओ इमारत गिरने का मामला, चीनी कंपनी के खिलाफ जांच तेज

बैंकॉक, 2 अप्रैल (आईएएनएस) थाईलैंड सरकार ने राज्य लेखा परीक्षा कार्यालय (एसएओ) की निर्माणाधीन इमारत के चीनी ठेकेदार से जुड़ी अन्य निर्माण परियोजनाओं की जांच तेज कर दी है। यह इमारत बैंकॉक में विनाशकारी भूकंप के दौरान ढह गई थी।

यूपी के बदायूं में कमरे में बंद कर की सिपाही की प‍िटाई, कई लोग...

बदायूं, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक सिपाही की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

बांग्लादेश : राजनीतिक दलों में टकराव जारी, बीएनपी और जमात के बीच झड़प, कई...

ढाका, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में दो प्रमुख राजनीतिक दलों - बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। संघर्ष के दौरान कुल चार दुकानों में तोड़फोड़ की गई, पांच मोटरसाइकिलों और एक वैन को आग लगा दी गई।

आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया,...

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला, क्योंकि इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

फिरोजाबाद में इंडियन बैंक के ग्राहकों से धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित जसराना में इंडियन बैंक में एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में एक करोड़ 85 लाख 97 हजार की धोखाधड़ी की गई है। इसमें 91 लोगों का पैसा ट्रांसफर किया गया है। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के ख‍िलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा...

चाईबासा, 31 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादी नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को सोमवार को एक बार फिर कामयाबी मिली। टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू में सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का एक डंप ध्वस्त कर दिया गया और वहां से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

खरी बात