ई-रिक्शा में मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से पैसे निकालने वाले तीन गिरफ्तार, चार...
नोएडा, 31 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने ई-रिक्शा में सवार यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उनके बैंक खातों से यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए चार मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए गए हैं।
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक गिरफ्तार
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बलात्कार के साथ मारपीट, गर्भपात कराने, धमकी देने का आरोप है।
सार्वजनिक संपत्ति को हुआ नुकसान, काठमांडू सिविक बॉडी ने नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र...
काठमांडू, 30 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी में राजशाही समर्थक विरोध प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति और पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए काठमांडू के नागरिक निकाय ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह पर जुर्माना लगाया है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में ईद की खुशियां मातम में बदली, युवक की...
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में ईद की खुशियों का त्योहार मातम में तब्दील हो गया। इलाके में शनिवार दोपहर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय दिलशाद नामक युवक की हत्या हुई।
बलूचिस्तान में पाक सरकार के खिलाफ आयोजित में रैली में विस्फोट, 6 घायल
बलूचिस्तान, 29 मार्च (आईएएनएस)। बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में शनिवार को की बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) की रैली में हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ उनके विरोध को दबाने का एक 'असफल प्रयास' था।
एलएसजी से हार के बाद डीसी के खिलाफ थोड़ी अलग योजना के साथ उतरेगी...
हैदराबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लखनऊ सुपर जायंट्स से पांच विकेट से हारने के बाद, मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि टीम इस हार से सकारात्मकता लेकर रविवार को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने के लिए थोड़ी अलग योजना के साथ उतरेगी।
रांची में दुकानदार की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, शहर के कई...
रांची, 28 मार्च (आईएएनएस)। अपराध की बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रांची में लोगों का गुस्सा उबाल पर है। शहर के पंडरा इलाके में एक दुकानदार की गला रेतकर हत्या के विरोध में शुक्रवार को रांची के पंडरा, रातू और कमड़े इलाके में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। इन इलाकों की दुकानें बंद करा दी गई हैं। लोगों ने टायरों में आग लगाकर सड़क को जाम कर दिया है और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
सागर में पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल
सागर 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पुलिस जवान एक बार फिर भीड़ के निशाने पर आए हैं। नया मामला सागर जिले का है, जहां पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने गई थी, मगर वहां आरोपियों के परिजनों और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में दो पुलिस जवान घायल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश : बरेली में किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
बरेली, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
ग्रेटर नोएडा : डीएम ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मियों...
ग्रेटर नोएडा, 27 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक युवक ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा के ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिससे डीएम कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते युवक की जान बचा ली गई।









