Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

यूपी के फतेहपुर में गैंगस्टर हाजी रजा के खिलाफ एक्शन, छह बीघे जमीन और...

फतेहपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को गैंगस्टर हाजी रजा मोहम्मद के खिलाफ पुलिस ने संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अंतर्गत उसकी छह बीघे जमीन और कई खातों से रकम भी सीज की गई है।

ईडी ने जम्मू में की दो होटलों की कुर्की

जम्मू, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत जमीन का अवैध रूप से कब्जा कर और उसका व्यावसायिक इस्तेमाल करने के आरोप में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत होटल त्रिनेत्र रिसॉर्ट्स और होटल ग्रीन ऑर्किड को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।

ट्रंप ने पद छोड़ने से पहले परिवार के सदस्यों को माफ करने के लिए...

वाशिंगटन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अपने परिवार के सदस्यों को क्षमादान दिए जाने की आलोचना की है, जिसे उन्होंने सोमवार को पद छोड़ने से पहले अपने अंतिम कदम के रूप में जारी किया था।

अभिनेता सैफ अली खान के घर पहुंची पुलिस, पूरे क्राइम सीन को किया रीक्रिएट

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस मंगलवार सुबह अभिनेता के घर पहुंची और पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। इस दौरान पुलिस अभिनेता पर हमला करने वाले आरोपी को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके।

शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप की विक्ट्री रैली, बोले रूस-यूक्रेन युद्ध भी कराऊंगा खत्म

वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने विक्ट्री रैली की। शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर ट्रंप ने समर्थकों से कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध भी खत्म करा देंगे और पश्चिम एशिया में अराजकता को बढ़ने से रोकेंगे। दावा किया कि अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए भी सबसे आक्रामक अभियान चलाने का आदेश देंगे।

सैफ अली खान पर हमला करने के बाद संदिग्ध ने हेडफोन खरीदा था :...

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। सैफ अली खान अटैक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेता पर हमला करने के बाद संदिग्ध ने दादर स्थित एक मोबाइल शॉप से हेडफोन खरीदा था। पुलिस शुक्रवार को इस दुकान पर पहुंची थी और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला था।

प्रेम प्रसंग में दो बहनों का अपहरण, कर्नाटक से बरामद कर लाई गईं रांची,...

रांची, 16 जनवरी (आईएएनएस)। रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली दो बहनों की कर्नाटक से सकुशल बरामदगी के साथ उनके अपहरण के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दी गई इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। 11 जनवरी को दोनों युवतियों के अपहरण की एफआईआर दर्ज होने के बाद से रांची में हंगामा मचा हुआ था।

धनबाद में खरखरी कोलियरी बमबारी-गोलीबारी कांड का मास्टरमाइंड जेएमएम नेता कारू यादव गिरफ्तार

धनबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। धनबाद जिले के मधुबन थाना अंतर्गत खरखरी कोलियरी में 9 जनवरी को गोलीबारी, बमबारी, आगजनी और पुलिस पर हमले की घटना के मुख्य आरोपी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कारू यादव को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे धनबाद पुलिस के एसडीपीओ की अगुवाई वाली स्पेशल टीम ने बिहार के जमुई जिले में वहां की पुलिस की मदद से पकड़ा। कारू यादव के सहयोगी बजरंगी को भी गिरफ्तार किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया : नाबालिग लड़के पर सुपरमार्केट के कर्मचारी पर चाकू से हमला करने का...

सिडनी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में एक सुपरमार्केट कर्मचारी पर चाकू से हमला करने के बाद एक किशोर पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी गिरफ्तार, फर्जी कॉल सेंटर के जरिए करता था ठगी

नोएडा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63, नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10,000 रुपये का पुरस्कार घोषित आरोपी उत्तम कुमार को थाना क्षेत्र के बहलोलपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर ल‍िया।

खरी बात