Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

ब्रिटेन : भारतीय मूल की महिला के साथ ट्रेन में नस्लीय दुर्व्यवहार, नशे में...

लंदन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की एक ट्रेन में कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि 26 वर्षीय भारतीय मूल की महिला के साथ नशे में धुत एक शख्स ने क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया। इस घटना से सार्वजनिक स्थानों पर हेट स्पीच को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार

हजारीबाग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रांची के जगन्नाथपुर थाना में छिपकर रह रहे थे। हजारीबाग सदर सब डिवीजन के एसडीपीओ अमित आनंद ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हें रांची से हजारीबाग लाया जा रहा है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अफगानिस्तान में क्यों गिरफ्तार किए गए 34,000 भिखारी ?

काबुल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पिछले साल देश भर से 34,000 से अधिक भिखारियों को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक समाज में भीख मांगने की संस्कृति को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया।

पूर्व सरकारी बलों और ड्रग तस्करों के खिलाफ सीरियाई सेना का अभियान जारी

दमिश्क, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया के अंतरिम रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीरिया-लेबनानी सीमा पर पूर्व बशर अल-असद सरकार के बचे हुए बलों और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है।

स्वीडन के स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 की मौत

हेलसिंकी, 5 फरवरी (आईएएनएस)। स्वीडिश अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ओरेब्रो के एक स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं। इसे देश के प्रधानमंत्री ने स्वीडन के इतिहास का सबसे घातक हमला बताया है।

रांची के नगड़ी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

रांची, 5 फरवरी (आईएएनएस)। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में मंगलवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है। मृत युवकों की पहचान बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

इजराइल ने गाजा में कार पर किया हमला, चार घायल

यरूशलम, 2 फरवरी (आईएएनएस)। इजराइल की वायुसेना ने रविवार को गाजा के मध्य क्षेत्र में विस्थापित फिलिस्तीनियों के काफिले में एक कार पर हमला किया। इसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, कब्जे से 350 लीटर...

नोएडा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया, जो ट्रांसफार्मर से उसके अंदर डाले जाने वाले तेल को चोरी कर उसे बेचा करते थे। इस तेल की खासियत यह होती है कि ट्रांसफार्मर पर अगर अत्यधिक लोड और प्रेशर पड़ता है, तो यह उसे ठंडा रखता है और गर्म नहीं होने देता। इस तेल की बाजार में कीमत 700 रुपये लीटर बताई गई है।

बुलंदशहर में 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

बुलंदशहर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को करीब 10 माह पहले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है।

जॉन एफ कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग की हत्या का खुलेगा राज, राष्ट्रपति ट्रंप...

वाशिंगटन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी, सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी और रेवरेंड डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्याओं से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों को 'सच जानने का हक है।'

खरी बात