वियतनाम : राजधानी हनोई के एक कैफे में लगी भीषण आग, 11 लोगों की...
हनोई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। वियतनाम की राजधानी हनोई के एक कैफे में कथित तौर पर पेट्रोल बम के कारण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
अमेरिका : विस्कॉन्सिन स्कूल में गोलीबारी से मरने वालों की संख्या दो
न्यूयॉर्क, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। विस्कॉन्सिन के मैडिसन स्थित एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में एक शिक्षक और एक किशोर छात्र की मौत हो गई, जबकि छह छात्र घायल हो गए। पुलिस ने पहले मृतकों की संख्या अधिक बताई थी, लेकिन बाद में इसे सही करार दिया।
पाकिस्तान : ग्रीस में प्रवासी नाव पलटने के बाद पीएम शरीफ का मानव तस्करों...
इस्लामाबाद, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ग्रीस के दक्षिणी क्रेट द्वीप में नाव पलटने की घटना को गंभीरता से लिया है। नाव पर सवार दर्जनों पाकिस्तानी अवैध रूप से यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने गृह मंत्रालय को देश में सक्रिय मानव तस्करों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
‘ओपनएआई’ को लेकर कई खुलासे करने वाले सुचिर बालाजी अमेरिकी अपार्टमेंट में पाए गए...
सैन फ्रांसिस्को, 14 दिसंबर (आईएएनएस) । ओपन-एआई के पूर्व कर्मचारी सुचिर बालाजी अपने अपार्टमेंट के अंदर मृत पाए गए हैं। सैन जोस मर्करी न्यूज के अनुसार, बालाजी उनके बुकानन स्ट्रीट अपार्टमेंट के अंदर मृत पाए गए। उनके मृत होने की पुष्टि सैन फ्रांसिस्को पुलिस और मुख्य चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय ने की है।
थिएटर भगदड़ मामला : मृतका के पति ने किया अल्लू अर्जुन का बचाव, बोले-...
हैदराबाद, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद थिएटर भगदड़ मामले में नया मोड़ आया है। भगदड़ में मरने वाली महिला रेवती (35) के पति भास्कर ने अभिनेता अल्लू अर्जुन का बचाव किया है। इसके साथ ही उन्होंने 'पुष्पा' के खिलाफ मामला वापस लेने की बात कही है।
अमेरिका : इंजीनियर, कंप्यूटर गेम डेवलपर पर लगा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के सीईओ की...
न्यूयॉर्क, 10 दिसंबर (आईएएनएस) । अमेरिका की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के सीईओ की हत्या के मामले में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त एक आइवी लीग-शिक्षित कंप्यूटर गेम डेवलपर को आरोपी बनाया गया है।
ऑस्ट्रेलिया : मेलबर्न में दो किशोरों पर हथियार दिखाकर डकैती करने और टक्कर मारने...
सिडनी, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने मेलबर्न में दो किशोरों पर सशस्त्र डकैती, हथियार, अपराध और ड्राइविंग अपराध का आरोप लगाया है।
युवक का अपहरण कर मांग रहे थे फिरौती, पुलिस ने कराया मुक्त, एक आरोपी...
रामगढ़, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले की पुलिस ने फिरौती के लिए अपहृत किए गए अनिल कुमार नामक युवक को हजारीबाग शहर के लोहसिंगना इलाके से सकुशल मुक्त करा लिया है। अपहरण के एक आरोपी मो. अशफाक उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बुल्गारिया में प्रवासी तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
सोफिया, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। बुल्गारिया के अधिकारियों ने एशिया और उत्तरी अफ्रीका से पश्चिमी यूरोप में अवैध प्रवासियों की तस्करी में शामिल एक संगठित अपराध समूह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ उन्होंने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
30 साल बाद लौटा राजू निकला फ्रॉड, कई परिवारों का बेटा बन कर कर...
गाजियाबाद, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस में फ्रॉड और चोरी करने वाले राजू को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने अपहरण की कहानी सुनाकर व कई परिवारों का खोया बेटा बनकर उनके घर चोरी कर चुका है।











