Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

ऑस्ट्रेलिया: 2.34 टन कोकीन जब्त, पुलिस ने तय किए 13 लोगों पर आरोप

सिडनी, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने देश के इतिहास में कोकीन की रिकॉर्ड खेप जब्त करने के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर उन पर आरोप तय किये हैं।

लातेहार में 11वीं कक्षा की लापता छात्रा का शव कुएं में मिला, सड़क पर...

लातेहार, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता 11वीं की छात्रा तन्नू कुमारी का शव सोमवार को एक कुएं से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर छात्रा के परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। उनका कहना है कि छात्रा की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। वे हत्यारों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

वेस्ट बैंक में इजरायली गोलीबारी में 4 फिलिस्तीनियों की मौत

रामल्लाह, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन में इजरायली सेना की गोलीबारी में चार फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

जो बाइडेन का यू-टर्न, अपने बेटे को अवैध बंदूक और टैक्स धोखधड़ी मामलों में...

वाशिंगटन, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे को आधिकारिक तौर माफ कर दिया है। उनके बेटे हंटर बाइडेन को टैक्स चोरी और अवैध तरीके से बंदूक रखने के मामलों में दोषी करार दिया गया था।

बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका

पटना, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका को लेकर बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से रविवार को आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की परीक्षा रद्द कर दी गई है। सोमवार को होने वाली परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। दावा किया गया है कि परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

बांग्लादेश: दो हिंदु भिक्षु गिरफ्तार, चटगांव के 70 ‘अल्पसंख्यक’ वकीलों-पत्रकारों पर केस दर्ज

ढाका, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने चटगांव के 70 अल्पसंख्यक वकीलों और दो पत्रकारों के खिलाफ 'झूठा और परेशान करने वाला केस' दर्ज होने पर हैरानी और चिंता जाहिर की है। इस बीच इस्कॉन कोलकाता ने दो हिंदू भिक्षुओं और एक अन्य की गिरफ्तारी व इस्कॉन सेंटर पर हमले का भी दावा किया।

पाकिस्तान की ‘एंटी-नारकोटिक्स फोर्स’ का बड़ा ऑपरेशन, 260 किलो से अधिक ड्रग्स जब्त

इस्लामाबाद, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के 'एंटी-नारकोटिक्स फोर्स' (एएनएफ) ने देशभर में कई एंटी स्मगलिंग अभियान चलाए। इस दौरान 260 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद किए गए।

पलामू में सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या

पलामू, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक परीखन सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह पोंची पंचायत के हलुमांड गांव के रहने वाले थे। वारदात से स्थानीय लोग गुस्से में हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

बिहार : नालंदा में पराली जलाने के आरोप में किसान पर एफआईआर

बिहारशरीफ, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में पराली जलाने को लेकर अब एक्शन शुरू है। इसके तहत नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में पराली जलाने के मामले में एक किसान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

झारखंड से लूटे गए करीब ढाई करोड़ के मोबाइल फोन बरामद

नूंह, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नूंह जिले की अपराध जांच शाखा तावडू की टीम को एक बड़ी कामयाबी म‍िली है। पुलिस ने झारखंड से लूटे गए करीब ढाई करोड़ के मोबाइल फोन को नूंह के गांव सकारस से बरामद किया है। हालांकि आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। इस मामले में चार नामजद सहित गिरोह से कई अन्य लोगों के ख‍िलाफ फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खरी बात