मध्य प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट बन रहा नई चुनौती
भोपाल 14 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अपराधियों और ठगों के अपराध करने का नया तरीका डिजिटल अरेस्ट पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है। डेढ़ साल में इस तरह की 50 से अधिक वारदातें सामने आ चुकी हैं। पुलिस और सरकार आम लोगों को जागरूक करने में लगी है, इसके बावजूद ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
बिहार : बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
हाजीपुर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने बगीचे में एक पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
ट्यूनीशिया : मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
ट्यूनिस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने कहा कि उसने अवैध प्रवासियों की तस्करी में शामिल मानव तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है और इस ऑपरेशन में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
दक्षिण कोरिया: ऑनलाइन गैंबलिंग में शामिल 4,700 से अधिक नाबालिगों की पुलिस ने की...
सियोल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई पुलिस का दावा है कि उसने पिछले एक साल में ऑनलाइन जुआ गतिविधियों में शामिल 4,700 से अधिक नाबालिगों की पहचान की है।
एक साल की बच्ची की चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
नोएडा, 10 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक साल की बच्ची को चुरा ले गया था।
दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद
ग्रेटर नोएडा, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।
हैती में बदतर होते हालात, लगातार हिंसा जारी, आधी आबादी भुखमरी की शिकार: संयुक्त...
संयुक्त राष्ट्र, 9 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि हैती में मानवीय संकट लगातार जारी हिंसा के कारण और भी बदतर होता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच हैती में लगभग 4,900 लोग मारे गए। 7,00,000 से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं, जिनमें से आधे से अधिक बच्चे हैं।
तेज रफ्तार कार से तोड़ा टोल का गेट, एक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के रैंप से एग्जिट की तरफ जाते समय एक तेज रफ्तार कार ने टोल गेट को तोड़ दिया। कर्मचारियों ने जब कार सवार युवकों से पूछताछ की, तो युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने कार के नंबर की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
ईरानी मूल के अमेरिकी को मारने की साजिश तीन लोगों ने रची: अमेरिकी न्याय...
वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को ईरानी मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ अभियोग दायर किया है।
50 किलोग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
नोएडा, 8 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस की सीआरटी टीम ने सेक्टर 20 की पुलिस के साथ मिलकर 50 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत बाजार में 12 लाख रुपये से अधिक है।











