Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

फ्रांस, नॉर्वे ने इजरायल पर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की कार्रवाई का किया समर्थन

पेरिस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद देफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। फ्रांस ने इसका समर्थन किया है।

हर छह मिनट में साइबर क्राइम की रिपोर्ट कर रहे ऑस्ट्रेलियाई: एएसडी

कैनबरा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने जून के अंत तक (12 महीने के दौरान) हर छह मिनट में एक साइबर अपराध की सूचना अधिकारियों को दी। देश की सिग्नल खुफिया एजेंसी ने यह जानकारी दी।

फिलिस्तीन ने पश्चिमी बॉर्डर पर हुए हमले को बताया ‘आतंकी घटना’

रामल्लाह, 17 नवंबर (आईएएनएस)। फिलिस्तीन ने उत्तरी-पश्चिमी तट के नब्लस स्थित बेत फुरिक शहर में फिलिस्तीनियों के घरों पर हुए हमलों और वाहनों को फूंकने की घटना को लेकर इजरायल की निंदा की।

चीन में चाकूबाजी, हमलावर ने 8 को मार डाला 17 घायल

बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत के यिक्सिंग शहर में एक व्यावसायिक स्कूल में चाकू से किए गए हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। 21 साल के हमलावर को पकड़ लिया गया है।

साइबर टीम ने धोखाधड़ी के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार, 29 एटीएम बरामद

गाजियाबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन सरिया खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी कर साइबर फ्रॉड करने वाला आरोपी को नवादा, बिहार से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 29 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

सि‍र कटी लाश मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में एक स‍िर कटी हुई लाश पुलिस को कुछ दिनों पहले मिली थी। पुलिस ने इस केस को सुलझाते हुए इसमें शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि इन्होंने एक महिला के चक्कर में अपने साथी की गला काटकर हत्या कर दी थी।

अमेरिका: चोरी की कार में सवार होकर ट्रंप के घर पहुंचा एक शख्स, नव...

न्यूयॉर्क, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह चोरी की कार से मार-ए-लागो (ट्रंप का घर) पहुंचा और उसने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने की इच्छा जताई। पाम बीच पुलिस ने शख्स की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए इस बात की जानकारी दी।

रांची में बीआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, एक की मौत,...

रांची, 16 नवंबर (आईएएनएस)। रांची के बीआईटी मेसरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट में जख्मी एक छात्र की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कॉलेज में जबर्दस्त हंगामा हुआ है। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की है। उन्होंने बीआईटी ओपी के समक्ष भी प्रदर्शन किया है। वे हमलावर छात्रों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

बिहार : कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर, दंपति की मौत 

बांका, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर कर्ज से परेशान एक शख्स ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई, जबकि बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नोएडा, 15 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा में एक चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस पूरी घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन कार पूरी तरीके से जलकर राख हो गई है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

खरी बात