एक्स ने अप्रैल में भारत में 1.8 लाख से ज्यादा अकाउंट्स किए बैन
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स कॉर्प ने 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच भारत में 184,241 अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। इनमें ज्यादातर अकाउंट बाल यौन शोषण और गैर-सहमति नग्नता को बढ़ावा देने वाले थे।
हनुमान ध्वज हटाने का विवाद : कर्नाटक पुलिस के खिलाफ हिंदू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मांड्या, 11 मई (आईएएनएस)। हनुमान ध्वज हटाने के विवाद के संबंध में हिंदू कार्यकर्ताओं को नोटिस देने व उनका उत्पीड़न करने के विरोध मेें हिंदू संगठनों और अधिवक्ताओं का एक वर्ग राज्य पुलिस के खिलाफ कर्नाटक के मांड्या जिले के केरागोडु गांव में शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
साइबर धोखाधड़ी : डीओटी ने 28,200 मोबाइल फोन ब्लॉक करने, 20 लाख कनेक्शनों के...
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। नागरिकों को डिजिटल खतरों से बचाने के प्रयास में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को 28,200 मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक करने और संबंधित 20 लाख मोबाइल कनेक्शन के दोबारा सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं।
अफगानिस्तान : मां और उसके दो बच्चों की गोली मारकर हत्या
काबुल, 10 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कपिसा प्रांत की राजधानी महमूद-ए-राकी शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक मां और उसके दो बच्चों सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
पेरिस के थाने में व्यक्ति ने दो अधिकारियों को गोली मारी
पेरिस, 10 मई (आईएएनएस/डीपीए)। पेरिस के एक थाने में एक व्यक्ति ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी। व्यक्ति ने हिरासत के दौरान अधिकारियों से उनकी सर्विस पिस्तौल छीनी और फायरिंग कर दी।
ईडी ने केजरीवाल की जमानत याचिका के विरोध में कहा, ‘चुनाव प्रचार का अधिकार...
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एक दिन पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी जमानत का विरोध किया। ईडी ने कहा है कि सामान्य नागरिक की तुलना में एक राजनेता किसी विशेषाधिकार का दावा नहीं कर सकता। अपराध करने पर उसे किसी अन्य नागरिक की तरह ही गिरफ्तार और हिरासत में लिया जा सकता है।
‘मैं जा रहा हूं, मुझे नहीं पढ़ना, पांच साल बाद लौटूंगा’, मैसेज कर छात्र...
कोटा, 9 मई (आईएएनएस)। कोटा में इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र आए दिन तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाते रहते हैं। नवीनतम घटना में यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा एक छात्र लापता हो गया। लापता होने के पहले उसने अपने परिजनों को लिखा, ‘मैं जा रहा हूं, मुझे नहीं पढ़ना, पांच साल बाद लौटूंगा।’
दिल्ली हाईकोर्ट ने डीपफेक तकनीक के नियमन की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र...
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को देश में डीपफेक तकनीक के अनियमित उपयोग से संबंधित एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जवाब मांगा।
महाराष्ट्र के सांगोला गांव के मतदान केंद्र पर व्यक्ति ने 3 ईवीएम को आग...
सोलापुर, 7 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के माधा लोकसभा क्षेत्र के बगलवाड़ी गांव में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने एक मतदान केंद्र पर पेट्रोल छिड़ककर कम से कम तीन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को आग लगा दी।
चीन के अस्पताल में चाकू से हमला, दो की मौत, 21 घायल
बीजिंग, 7 मई (आईएएनएस/डीपीए)। चीन के एक अस्पताल में चाकू से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए।










