तेलंगाना मंत्री के पूर्व ओएसडी के मामले में पुलिस विभाग की कार्रवाई, जुबली हिल्स...
हैदराबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के वन एवं बंदोबस्ती मंत्री कोंडा सुरेखा के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) एन सुमंथ से जुड़े मामले में हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।
एमबी: विदिशा में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत, पुलिस को जहर दिए...
भोपाल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले स्थित एक मेडिकल कॉलेज में बीमार पड़ने के बाद एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई। इसी को लेकर एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को शक है कि उन्होंने कोई जहरीली चीज खा ली होगी।
नोएडा: 7वीं के छात्र की हत्या से सनसनी, दोस्तों पर जन्मदिन पार्टी के बहाने...
नोएडा, 25 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में 13 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है। आरोप है कि 16 अगस्त को दो दोस्त जन्मदिन की पार्टी के बहाने छात्र को घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी, यूपी सरकार...
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कथित रोड रेज मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को मंगलवार को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी समेत किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी।
सीबीआई को बड़ी सफलता, बैंक धोखाधड़ी के मामलों में दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) को बड़ी सफलता मिली। एजेंसी ने बैंक से धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो घोषित आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार और पूजा पाहवा के रूप में हुई है। दोनों क्रमशः 17 साल और छह साल से फरार चल रहे थे।
लकड़ी परिवहन पास पर 100 रुपए रिश्वत लेने का आरोप, गुजरात एसीबी ने वन...
कच्छ (गुजरात), 25 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को कच्छ जिले के भचाऊ तालुका स्थित सूरजबाड़ी वन चेकपोस्ट पर रिश्वत लेते हुए एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। इस मामले में एक वन रक्षक का नाम भी आरोपी के रूप में सामने आया है।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, हरियाणा की अवैध शराब की 200 क्वार्टर बोतलें बरामद, एक...
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के हौज काजी पुलिस स्टेशन के स्टाफ की तत्परता से मंगलवार को एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया और राजधानी में अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही 200 क्वार्टर अवैध देसी शराब जब्त की गई।
पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कैरीबियाई देश हैती में 50 से ज्यादा विस्थापितों को हथियारबंदों ने चुन-चुन कर मारा
पोर्ट-ऑ-प्रिंस, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कैरीबियाई देश हैती की राजधानी के पास हथियारबंदों ने अचानक हमला बोल 50 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, सप्ताहांत में ये घटना घटी। पोर्ट-ऑ-प्रिंस के पास एक चर्च में शरण लिए हुए विस्थापितों को निशाने पर लिया गया। इनमें से कुछ की हत्या बेरहमी से (जैसे किसी को सजा-ए-मौत दी जाती है) की गई।
गोवा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी का खुलासा, पीएमएलए के तहत दो...
पणजी, 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लोगों को ठगने और ठगी के पैसे को विदेशी मुद्रा में बदलने वाले बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी ने इस मामले में दो लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है।
