गोवा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी का खुलासा, पीएमएलए के तहत दो...

पणजी, 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लोगों को ठगने और ठगी के पैसे को विदेशी मुद्रा में बदलने वाले बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी ने इस मामले में दो लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है।

आंध्र प्रदेश: श्रीशैलम में एक रेस्ट हाउस में परिवार के पांच सदस्य फंदे से...

अमरावती, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मंदिर वाले शहर श्रीशैलम में एक रेस्ट हाउस में कथित तौर पर एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।

नोएडा एसटीएफ ने किया अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 150 किलो गांजा बरामद

गाजियाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने खुलासा किया है। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए बिहार के चर्चित रौनक गैंग के सक्रिय सदस्य प्रिंस समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गाजियाबाद कमिश्नरेट के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र से की गई।

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, कैंसर मरीज के परिवार से ठगी करने वाले आरोपी...

श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कैंसर मरीज के परिवार से ठगी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। यह जानकारी मंगलवार को दी गई।

जम्मू-कश्मीर : दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो आतंकवादियों की मदद करते थे। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

सीबीआई कोर्ट ने रिश्वत के मामले में एसबीआई के पूर्व ब्रांच मैनेजर को चार...

लखनऊ, 25 अगस्त (आईएएनएस)। सीबीआई की लखनऊ कोर्ट ने रिश्वत के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। 90,000 रुपए के जुर्माने के साथ पूर्व ब्रांच मैनेजर को 4 साल की सजा सुनाई गई है।

जयपुर के सीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 23,956 करोड़ के विदेशी लेनदेन का मामला

जयपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में वित्तीय गड़बड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। इनकम टैक्स विभाग ने चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने बिना सही दस्तावेजों की जांच के 3,168 फॉर्म 15सीबी सर्टिफिकेट जारी किए।

सक्ती में दो मकानों में चोरी का खुलासा, चोरी का सामान खरीदने वाले सराफा...

सक्ती, 25 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सोंठी गांव में एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किया है।

जम्मू-कश्मीरः कैंसर की सस्ती दवाएं दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ...

श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने श्रीनगर के सब-जज की अदालत में कैंसर मरीज के परिवार के साथ धोखाधड़ी करने वाले अफाक अहमद ठग के खिलाफ चार्ज-शीट दायर की है। आरोपी अनंतनाग के शिवाला मंदिर के पास हजरतबल स्थित न्यू कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में जम्मू के सुंजवान स्थित बरमुनी रोड पर 10-ग्रीन एन्क्लेव में रहता है।

सीबीआई ने 10 लाख की रिश्वत की पेशकश के मामले में कॉलेज के ट्रस्टी...

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात में स्थित जूनागढ़ के नोबेल आयुर्वेदिक कॉलेज के ट्रस्टी प्रतीक मोरी और फैकल्टी मेंबर डॉ. अभय नलावडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर 'नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन' (एनसीआईएसएम) की हियरिंग कमेटी के एक सदस्य को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप है।

खरी बात