ईंट पत्थर से कुचकर युवक की हुई हत्या
गाजियाबाद, 15 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस को एक पार्क में एक युवक का शव मिला है। शुरुआती जांच के मुताबिक युवक की हत्या ईट और पत्थर से कुचलकर की गई है। पुलिस इस मामले में आसपास में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खग्गल रही है और युवक की पहचान में जुटी हुई है।
चाइनीज मांझा से कटा गला, सहारनपुर में 38 साल के शख्स की मौत
सहारनपुर 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चीनी मांझा (पतंग की डोरी) से गला कटने के बाद 38 साल के एक शख्स की जान चली गई। चीनी मांझा पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले धागे में लगाया जाता है। इसमें कांच की कोटिंग का इस्तेमाल होता है, जो कई बार इंसानों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है।
यूएस सुपर बाउल विजय परेड गोलीबारी में एक की मौत, दर्जनों घायल
शिकागो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य मिसौरी के कैनसस सिटी में कैनसस सिटी चीफ्स की सुपर बाउल विजय परेड के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। कैनसस सिटी मिसौरी की प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने प्रेस से बात करते हुए यह जानकारी दी।
ब्रिटेन में भारतीय मूल के नौ लोगों के खिलाफ गंभीर अपराध रोकथाम आदेश
लंदन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन में एक अपराध समूह के नौ भारतीय मूल के सदस्यों को गंभीर और संगठित अपराध में शामिल होने की उनकी क्षमता को सीमित करने के लिए उनके खिलाफ गंभीर अपराध रोकथाम आदेश (एससीपीओ) जारी किया गया है।
ब्रुसेल्स में गोलीबारी, महिला को कार से टक्कर मार भाग निकले अपराधी
ब्रुसेल्स, 14 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रुसेल्स की नगर पालिका सेंट-गिल्स में गोलीबारी हुई। इस दौरान भाग रहे अपराधियों की कार से एक महिला घायल हो गई। ब्रुसेल्स अभियोजक के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।
अमेरिका में भारतीय मूल के दो व्यक्तियों पर वीजा धोखाधड़ी का आरोप
न्यूयॉर्क, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य मैसाचुसेट्स में वीजा धोखाधड़ी के आरोप में बोस्टन में संघीय ग्रैंड जूरी ने भारतीय मूल के दो लोगों को दोषी ठहराया है।
कनाडा में एक और सिख अलगाववादी के घर पर गोलीबारी
टोरंटो, 13 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून से जुड़े एक सिख अलगाववादी के घर पर गोलीबारी की गई है, जो भारत में एक नामित आतंकवादी है।
बिजनौर में 21 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या
बिजनौर 13, फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार रात को कोतवाली शहर थाना अंतर्गत के नजीबाबाद-बिजनौर रोड पर टाटा शोरूम के पास आम के बाग में 21 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। मृतक की पहचान निवासी गांव पैंदा बिजेंद्र (26) पुत्र बुद्ध सिंह के रूप में हुई।
बिहार : एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
गोपालगंज, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिला के ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
दिल्ली के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को सोमवार को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे यहां दहशत फैल गई।











