पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज
नोएडा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस व हिस्ट्रीशीटर बीच बीती देर रात मुठभेड हुई। इसमें बदमाश गोली लगने के बाद घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
पाकिस्तान में राजनीतिक दलों के बीच झड़प में तीन की मौत, सात घायल
इस्लामाबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में दो राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी दलों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बाल शोषण क्षमा मामले में हंगरी की राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा (लीड-1)
बुडापेस्ट, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हंगरी की राष्ट्रपति कातालिन नोवाक ने बाल दुर्व्यवहार क्षमा घोटाले के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है।
संदेशखली हिंसा: एनसीएससी ने बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट
कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली की स्थिति पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। गाैैरतलब है कि यहां फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों, पर अनुसूचित जाति की महिलाओं ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।
इस्तांबुल मेयर चुनाव प्रचार के दौरान हमले में एक घायल
इस्तांबुल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। इस्तांबुल में तुर्की की सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के मेयर चुनाव अभियान के दौरान शनिवार को हुए सशस्त्र हमले में एक महिला घायल हो गई। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने यह जानकारी दी।
लंदन में पत्नी की हत्या करने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को 26 अप्रैल...
लंदन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने पिछले साल अक्टूबर में लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है।
इज़राइल ने यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख का मांगा इस्तीफा
तेल अवीव, 11 फरवरी (आईएएनएस)। इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल कांत्ज और संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के प्रमुख फिलिप लाज़ारिनी के इस्तीफे की मांग की है।
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
ग्रेटर नोएडा, 11 फरवरी (आईएएनएस) । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिशरख पुलिस और चेन लुटेरे बदमाशों के बीच कल शाम को मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपों पर लूट के एक दर्जन मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
हंगरी के राष्ट्रपति ने बाल शोषण मामले में दोषी को माफ करने पर दिया...
बुडापेस्ट, 11 फरवरी (आईएएनएस)। हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक ने एक व्यक्ति को माफ करने के लिए इस्तीफा दे दिया है, जिसे 2022 में नाबालिगों के खिलाफ अपने बॉस के यौन अपराधों को छिपाने के लिए दोषी ठहराया गया था।
दिल्ली जल बोर्ड टेंडर अनियमितताएं : अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। यहां की एक अदालत ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा टेंडर देने में अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में शनिवार को मुख्य अभियंता (सेवानिवृत्त) जगदीश अरोड़ा और ठेकेदार अनिल अग्रवाल को 24 फरवरी तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।











