इस्तांबुल में पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला

इस्तांबुल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में एक युवक ने एक पुलिस अधिकारी को पीछे से चाकू मार दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि चाकू लगने से अधिकारी घायल हो गया।

जापान : टोक्यो में एक गो-कार्ट ऑपरेटर पर पर्यटकों को ‘बिना लाइसेंस के गाड़ी...

टोक्यो, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान में पुलिस ने टोक्यो के एक रेंटल गो-कार्ट व्यवसाय के प्रबंधक के खिलाफ वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना विदेशी पर्यटकों को सार्वजनिक सड़कों पर गो-कार्ट चलाने की अनुमति देने का मामला अभियोजकों को दे दिया है। यह जानकारी जापान की स्थानीय मीडिया ने दी।

फिलीपींस: सैनिक ने पत्नी, सास समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की

मनीला, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलीपींस में एक सैनिक ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। सैन्य प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी फिलीपींस के इसाबेला प्रांत में एक सैन्य शिविर के अंदर सैनिक ने अपनी पत्नी, सास और एक पुरुष ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी।

फर्जी खेल प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक लाख रुपए लेता था ताइक्वांडो एसोसिएशन...

जयपुर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस) राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने ताइक्वांडो एसोसिएशन के पूर्व सचिव दिनेश जगरावल (50) को फर्जी खेल प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स भी जब्त

काबुल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है। सेना को इस दौरान यहां से तोपों सहित विभिन्न प्रकार के हथियार और गोला-बारूद मिले हैं। सेना की ओर से गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

गाजा के स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 28 की मौत

गाजा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा पट्टी में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर गुरुवार दोपहर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 28 फिलिस्तीनी मारे गए और 54 से अधिक घायल हो गए।

इजरायल में चाकू से हमला, 6 लोग घायल, हमलावर गिरफ्तार

यरूशलम, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली पुलिस ने बताया कि बुधवार को उत्तरी इजरायल में चाकू से किए गए हमले में छह लोग घायल हो गए। संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की घटनाएं तेल अवीव और हाइफा के बीच स्थित शहर हदेरा में चार अलग-अलग स्थानों पर हुईं।

मेक्सिको: पदभार संभालने के 6 दिन बाद मेयर की हत्या

मेक्सिको सिटी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको के गुएरेरो राज्य के चिलपानसिंगो शहर के मेयर एलेजांद्रो आर्कोस की पदभार ग्रहण करने के छह दिन बाद हत्या कर दी गई। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

अमेरिकन एक्ट्रेस ओलिविया मुन्न के लिए ‘ओरिगेमी से भी ज़्यादा मुश्किल है’ बेबी रैप

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ओलिविया मुन्न को अभी भी पेरेंटिंग कला में पूरी तरह महारत हासिल नहीं है। 44 वर्षीय अमेरिकी अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसका मकसद फैलो मॉम से बेबी रैप का सही तरीके से उपयोग करने की सलाह लेना था, ताकि वह अपनी 3 हफ्ते की बेटी मेई को सीने से लगाकर घूम सकें।

पंजाब में पंचायत चुनावों से पहले गोलीबारी की घटना में अकाली दल के दो...

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने रविवार को पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय के पास गोलीबारी की घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान उर्फ नोनी, उनके भाई नरदेव सिंह मान उर्फ बॉबी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खरी बात