जमशेदपुर में गोली मारकर कारोबारी की हत्या

जमशेदपुर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला में शुक्रवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने विजय साहू नामक शख्स की उसके घर के दरवाजे के पास गोली मारकर हत्या कर दी।

सिडनी में पुलिस की गोलीबारी के बाद दो कार चोर अस्पताल में भर्ती

सिडनी, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी में डकैती करने के बाद जब आरोपियों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर गोली चला दी। दोनों चोर घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है।

सपा नेता मोईद खान की जमानत याचिका खारिज 

लखनऊ, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अयोध्या में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा के नेता मोईद खान की जमानत याचिका को आज हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने द‍िया।

लंदन में नस्लवाद की वजह से बढ़ रही असमानता: रिपोर्ट

लंदन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। लंदन में संरचनात्मक नस्लवाद एक गंभीर समस्या है। यह जहां जातीय अल्पसंख्यक समुदायों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है वहीं जातीय समूहों के बीच असमानताओं को भी बढ़ावा दे रहा है।

शंघाई की सुपरमार्केट में एक शख्स ने चाकू से किया लोगों पर हमला, 3...

शंघाई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में सोमवार को एक सुपरमार्केट में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण कोरिया में इस साल 799 छात्र और 31 शिक्षक डीपफेक वीडियो के हुए...

सियोल, 30 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में इस वर्ष प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक के कुल 799 छात्र, 31 शिक्षक, डीपफेक वीडियो के शिकार हुए। देश में हुए एक सर्वे में यह खुलासा हुआ।

डिजिटल यौन अपराधों के खिलाफ दक्षिण कोरिया और वियतनाम हुए एकजुट

सियोल, 29 सितम्बर (आईएएनएस) दक्षिण कोरिया और वियतनाम ने डिजिटल यौन हिंसा और ऑनलाइन जुए जैसे अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। दक्षिण कोरियाई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बंगाल राशन वितरण घोटाला : ईडी ने तीसरा पूरक आरोप पत्र किया दाखिल

कोलकाता, 28 सितंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में अपना तीसरा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया।

दक्षिण अफ्रीका: सामूहिक गोलीबारी में 17 लोगों की मौत

केपटाउन, 28 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में 17 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पूर्वी केप प्रांतीय सरकार ने एक बयान में कहा कि यह 'विनाशकारी घटना' शनिवार की सुबह लुसिकिसिकी शहर में घटित हुई।

पेरू में किडनैप दक्षिण कोरियाई शख्स को पुलिस ने बचाया, 24 घंटे में सुलझा...

सोल, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पेरू में किडनैप किए गए एक दक्षिण कोरियाई नागरिक को 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षित बचा लिया गया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

खरी बात