शायद भगवान चाहते हैं, मैं अमेरिका को बचाऊं: डोनाल्ड ट्रंप

न्यूयॉर्क, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान लेने की रविवार को दूसरी कोशिश की गई। उन्होंने सोमवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात की। कहा, "शायद भगवान चाहते हैं कि मैं इस देश को बचाऊं।"

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के निदेशक ने एजेंसी की थपथपाई पीठ, दिया ट्रंप की हत्या...

वाशिंगटन, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा मिली हुई है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक निदेशक रोनाल्ड रोवे ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति पर कथित हत्या के प्रयास को विफल करने का श्रेय एजेंसी को दिया।

जर्मनी के कोलोन शहर में विस्फोट, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध

बर्लिन, 16 सितंबर (आईएएनएस) जर्मनी के कोलोन शहर में सोमवार तड़के एक विस्फोट हुआ। इसकी वजह से एक इमारत को नुकसान पहुंचा। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

ट्रंप पर दोबारा हमला, राष्ट्रपति बाइडेन ने की निंदा

वाशिंगटन, 16 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि "हमारे देश में राजनीतिक हिंसा या किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।" साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोलीबारी की घटना के दौरान सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए सुरक्षा में तैनात अधिकारियों की प्रशंसा की। जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि रविवार को रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की "हत्या का प्रयास" किया गया था।

यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार समर्थक बलों के बीच झड़प

अदन (यमन), 15 सितंबर (आईएएनएस)। देश के दक्षिणी प्रांत लाहज में हूती विद्रोहियों और सरकार समर्थक बलों के बीच भीषण झड़पें हुईं।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 58 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

ढाका, 15 सितंबर(आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत 59 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला 4 अगस्त को दिनाजपुर में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक छात्र की हत्या के प्रयास के आरोप में दर्ज किया गया है।

ईरान : आतंकवादी हमले में तीन सीमा रक्षकों की मौत, एक नागरिक घायल

तेहरान, 14 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में तीन ईरानी सीमा रक्षकों की मौत हो गई और एक नागरिक घायल हो गया।

इंडोनेशिया में तुर्की के नागरिक को गोली मारने का मामला, मेक्सिको के चार लोगों...

जकार्ता, 13 सितंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की एक अदालत ने बाली प्रांत के डेनपसार में एक तुर्की नागरिक को लूटने और गोली मारने के आरोप में मेक्सिको के चार नागरिकों को तीन साल और दस महीने की जेल की सजा सुनाई है।

बिहार : अस्पताल में डॉक्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला कर्मचारी...

समस्तीपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस) । बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में चिकित्सक और उसके दोस्तों द्वारा एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला कर्मचारी ने इस दौरान चिकित्सक के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में चिकित्सक और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, 50 हजार का इनामी

गाजियाबाद, 12 सितंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद की मोदीनगर पुलिस ने 50 हजार के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी और इसके दोस्तों ने दो लोगों (पिता-पुत्र) की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी की पहचान, आकाश उर्फ महादेव के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे 11 सितंबर को गिरफ्तार किया।

खरी बात