ऑस्ट्रेलिया : सिडनी में एक घर में मृत मिले दो बच्चे, महिला अस्पताल में...
सिडनी, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सिडनी के पश्चिम में एक घर में मंगलवार को दो बच्चों के शव पाए गए। वहीं, एक महिला को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोने की तस्करी का मास्टरमांइड मुनियाद अली खान यूएई से लाया गया भारत
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। देश में सोने की तस्करी के लिए वांछित मुनियाद अली खान को सुरक्षा एजेंसियां यूएई से गिरफ्तार कर भारत ले आई हैं।
भदोही में सपा विधायक के घर मिला पंखे से लटका किशोरी का शव
भदोही, 9 सितंबर(आईएएनएस)। भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर सोमवार को 17 साल की लड़की का पंखे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान नाजिया के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से विधायक के घर पर रहकर घरेलू कार्य करती थी। घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालिकाना की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमेरिका में गोलीबारी, संदिग्ध आरोपी फरार
वाशिंगटन, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी केंटकी शहर के पास एक राजमार्ग पर कई लोगों को गोली मार दी गई। घटना को अंजाम देकर बंदूकधारी फरार है। इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।
दक्षिण कोरिया : दूसरे विश्व युद्ध में यौन शोषण का दंश झेलने वाली एक...
सियोल, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी सैनिकों द्वारा यौन शोषण का दंश झेलने वाली दक्षिण कोरिया की एक महिला की मौत हो गई है।
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़,...
नोएडा, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 महिला आरोपियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 24 लैपटॉप, टैब, कंप्यूटर, स्वाईप मशीन, 3 पेमेंट क्यूआर कोड व 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस फर्जी कॉल सेंटर को पति पत्नी मिलकर चला रहे थे। बियोंड स्पार्क ओवरसीज नाम की यह कंपनी विदेश (कनाडा, सर्बिया आदि) में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही थी।
500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस ने लापता बच्चों का लगाया पता
नोएडा, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के एक स्कूल से पांच सितंबर को लापता दोनों बच्चों को पुलिस ने बरामद कर सकुशल उनके घर पहुंचा दिया। पुलिस ने बच्चों की तलाश में सात टीमें लगाई थीं। इन टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन समेत कई जगहों पर इन बच्चों की तलाश की। इसके साथ ही 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में बच्चे जाते हुए दिखाई दिए थे।
वेस्ट बैंक में इजरायली गोलीबारी में फिलिस्तीनी लड़की की मौत
रामल्लाह, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तरी वेस्ट बैंक में नब्लस के दक्षिण में करयुत गांव में इजरायली गोलीबारी में एक फिलिस्तीनी लड़की की मौत हो गई।
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं, महिलाओं को बनाया जा रहा विशेष...
देहरादूर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड को देवताओं की भूमि कहा जाता है। लेकिन राज्य में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं । प्रदेश में महिला अपराध तेजी से बढ़ रहा है। लूट, छेड़छाड़, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। इसका खुलासा एक आरटीआई से हुआ है।
योगी सरकार विशेष जाति को कर रही टारगेट, फर्जी एनकाउंटर की होनी चाहिए जांच...
जौनपुर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सपा एमएलसी लाल बहादुर यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सुलतानपुर डकैती कांड के आरोपी मंगेश यादव के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने पर उसके घर पहुंचा। इस दौरान लाल बिहारी यादव ने मंगेश यादव के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए एनकाउंटर को फर्जी बताया और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।











