ऑनलाइन प्रभाव अभियान से आयरलैंड को निशाना बनाए जाने का दावा : रिपोर्ट
डबलिन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आयरलैंड में काम करने वाले इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक डायलॉग के लिए किए गए एक विश्लेषण में यह पाया गया है कि ईरान से जुड़ा एक सूचना अभियान संभवतः आयरलैंड को निशाना बना रहा है।
गुजरात: अहमदाबाद में 1.57 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त, दो गिरफ्तार
अहमदाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गुजरात के बहरामपुरा इलाके में छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने के बाद अहमदाबाद अपराध शाखा ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
तेलुगु लोक गायिका मंगली ने वकील के खिलाफ जबरन वसूली की दर्ज कराई शिकायत
हैदराबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलुगु लोक गायिका मंगली ने वकील सिंगापोगु सुब्बु के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सुब्बु पर गाली-गलौज और जबरन वसूली का आरोप लगाया है। यह शिकायत उन्होंने उस घटना के एक दिन बाद दर्ज कराई, जब सुब्बु ने उनके खिलाफ 10 करोड़ रुपए की माइक्रोफाइनेंस से जुड़ी कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।
‘जना नायगन’ लीक मामले में 6 गिरफ्तार, टीवीके प्रमुख विजय की फिल्म को लेकर...
चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता और 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) के नेता सी जोसेफ विजय की बड़े बजट की फिल्म 'जना नायकन' के अवैध रूप से लीक होने के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। तमिलनाडु पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रियंक कानूनगो ने नागरिकों के खिलाफ एफआईआर कराने और बाल तस्करी पर चिंता जताई
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने रविवार को सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, एक नाबालिग के कथित विवाह और संदिग्ध बाल तस्करी सहित कई मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि आयोग सभी मामलों में उचित कार्रवाई करेगा।
‘नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया’, महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की...
खरगोन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। महाकुंभ मेले के बाद चर्चा में आई मोनालिसा की मां ने रविवार को कहा कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर ले जाया गया।
बिहार: विश्वविद्यालय छात्रावास में रहकर कर रहे थे कारतूस की तस्करी, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में जहां छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, वहीं रविवार को पुलिस ने छात्रावास में रहकर कारतूसों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक साजिश का भंडाफोड़, 164 गिरफ्तार
रांची, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से रविवार को आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक की साजिश का रांची पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना समेत कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 159 अभ्यर्थी भी शामिल हैं। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में सात महिलाएं भी हैं।
हैदराबाद में एटीएम में जमा होने वाले 1.20 करोड़ रुपए लेकर दो कर्मचारी फरार
हैदराबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में एक कैश मैनेजमेंट एजेंसी के दो कर्मचारी एटीएम में जमा करने के लिए रखे गए 1.20 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए।
झारखंड: चाईबासा में भतीजे ने बुआ को मौत के घाट उतारा, शव झाड़ी में...
चाईबासा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही बुआ की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

