23वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, जेब में मिला सुसाइड नोट, लिखा था...

गाजियाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजियाबाद की सबसे पॉश माने जाने वाली एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में गुरुवार देर रात 12वीं कक्षा के एक छात्र की 23वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। छात्र को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो उसकी जेब से एक नोट मिला। इसमें लिखा था "आई फियर कि सुसाइड फेल न हो जाए। फ्लोर 24, डेथ कन्फर्म"। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। सोसाइटी के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। मृतक की पहचान नव खन्ना उर्फ कविश के रूप में हुई।

सुरक्षा परिषद ने गाजा में वर्ल्ड सेंट्रल किचन के कर्मचारियों की हत्या पर जताई...

संयुक्त राष्ट्र, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इजराइल द्वारा गाजा में वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सात कर्मियों की हत्या पर चिंता जताई है।

हमास की सैन्य शाखा से जुड़े थे इस्माइल हनियेह के बेटे : आईडीएफ

तेल अवीव, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि हवाई हमले में मारे गए इस्माइल हानियेह के तीनों बेटे हमास की सैन्य शाखा से जुड़े थे और इजराइलियों को बंधक बनाने में शामिल थे।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली में जमीन हथियाने, जबरन वसूली मामलों की सीबीआई जांच...

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन हथियाने और जबरन वसूली मामलों की अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आदेश दिया।

ईडी ने सीएम विजयन की बेटी की कंपनी से जुड़े मामले में सीएमआरएल अधिकारी...

कोच्चि, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन की आईटी कंपनी और कोचीन स्थित खनन फर्म सीएमआरएल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खनन कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी को गुरुवार को यहां उसके कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। एजेंसी ने पिछले महीने मामले की जांच शुरू की थी।

दो वाहनों से लाखों का कैश बरामद, पुलिस ने दी आयकर विभाग को सूचना

नोएडा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के चलते गौतमबुद्ध नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कैश के साथ साथ मादक पदार्थों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। 12 घंटे के अंदर गौतम बुद्ध नगर में दो वाहनों से लाखों का कैश बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

बिजनौर में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की किरतपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घायल दो बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि फरार हुए उनके तीन साथियों को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया।

एल्विश व उसके साथियों के मोबाइल से डिलीट वीडियो और चैट रिकवरी के लिए...

नोएडा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव मामले में 1200 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, एफएसएल रिपोर्ट और 24 गवाहों के बयान भी हैं। इसके साथ-साथ यह भी पता चला है कि एल्विश और उसके दो अन्य साथियों ने अपने मोबाइल से कई चैट और वीडियो डिलीट किए हैं। इनमें कई राज छुपे हुए हैं। इनको लेकर एल्विश और उसके साथी विनय और ईश्वर के मोबाइल को गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई एसयूवी वाराणसी में मिली, दो...

वाराणसी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा की पत्नी मल्लिका नड्‌डा की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से बरामद हुई है। उनकी कार कथित तौर पर दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक सर्विस सेंटर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या

सहारनपुर 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र के सहसपुर जट्ट गांव में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है, जो आरएन टैगौर विद्या मंदिर स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।

खरी बात