रांची में जमीन घोटाले में झामुमो नेता के आवास सहित नौ ठिकानों पर ईडी...
रांची, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। रांची के बहुचर्चित जमीन घोटाले में ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की के बरियातू स्थित आवास के अलावा कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। अंतु तिर्की झामुमो के महानगर अध्यक्ष रहे हैं। वह जमीन के कारोबार से भी जुड़े हैं।
बागपत में पति ने हथौड़ा से वार कर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
बागपत 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान कपिल के रूप में हुई।
मर्चेंट नेवी के अधिकारी के घर डकैती डालने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पंखिया गिरोह के सदस्य हैं। दो साल इन्होंने थाना बीटा 2 क्षेत्र में मर्चेंट नेवी अधिकारी के घर डकैती डाली थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गुड्डू और बाबू के रूप में हुई।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार
अहमदाबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दो दिन पहले मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपाॅर्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गुजरात के कच्छ जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए उन्हें मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर चुनाव से पहले...
न्यूयॉर्क, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप का ऐतिहासिक मुकदमा सोमवार को शुरू हो गया, जिससे वह अमेरिकी इतिहास में आपराधिक मामले का सामना करने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए, जिससे नवंबर में होने वाले चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।
लाहौर जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले कैदी आमिर तनबा की गोली...
लाहौर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने आमिर तनबा की हत्या कर दी, जो 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की हत्या के लिए जिम्मेदार था।
कनाडा में 24 साल के भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या
ओटावा, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा के वैंकूवर के सनसेट इलाके में 24 साल के एक भारतीय छात्र की उसकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
ईरानी हमले के बाद इजराइल ने शैक्षणिक संस्थान किए बंद
तेल अवीव, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इजराइल ने ईरानी हमले के बाद रविवार से अपने सभी शैक्षणिक संस्थानों को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया।
सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में 6 लोगों की चाकू मारकर हत्या (लीड-1)
सिडनी, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सिडनी में शनिवार को एक हमलावर ने एक शॉपिंग सेंटर में छह लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावर को बाद में पुलिस ने गोली मार दी।
कैदियों से मुलाकात के बारे में क्या कहता है दिल्ली जेल मैनुअल
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कैदियों और उनके रिश्तेदारों या दोस्तों के बीच मुलाकातें जेल के मैनुअल के अनुसार आयोजित की जाती हैं और यह बिना किसी अपवाद के सभी कैदियों पर लागू होता है। शीर्ष जेल सूत्रों ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा किए गए दावों के जवाब में आईएएनएस को यह जानकारी दी।











