देहरादून एसटीएफ को बड़ी सफलता, 1 करोड़ की अफीम और डोडा पाउडर के साथ...
देहरादून, 15 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है। अब, देहरादून में एसटीएफ ने 1 करोड़ की अफीम और डोडा पाउडर को जब्त किया है।
बिहार : निर्माणाधीन एमएलसी फ्लैट से युवक का शव बरामद
पटना, 15 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन एमएलसी फ्लैट से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया। मामले की जांच की जा रही है।
पत्नी-बेटे की हत्या के बाद खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस को मिला...
गाजियाबाद, 14 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद में गुरुवार को पति ने पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आराेेप में टीडीपी नेता गिरफ्तार
विजयवाड़ा, 14 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गुरुवार को टीडीपी नेता रामबाबू पसुमर्थी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 14 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा की बिशरख थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्रेटर नोएडा में गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी
ग्रेटर नोएडा, 13 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल साइट की एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ कई किलोमीटर दूर से ही देखा गया। आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया।
नोएडा में हाईटेक रोबो के जरिए आग पर काबू पाएगा फायर डिपार्टमेंट
नोएडा, 13 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा फायर डिपार्टमेंट ने एक हाईटेक रोबो का बुधवार को परीक्षण किया। इस रोबो के जरिए हाईराइज सोसाइटियों और इंडस्ट्रियों में लगी आग पर काबू पाने में काफी सहायता मिलेगी।
पुतिन के आलोचक नवलनी के सहयोगी लियोनिद वोल्कोव पर लिथुआनिया में हमला
वारसॉ, 13 मार्च (आईएएनएस)। रूस के दिवंगत विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के लंबे समय से सहयोगी लियोनिद वोल्कोव पर लिथुआनिया में उनके घर के बाहर हमला हुआ है।
बिहार : जमीन के विवाद में तेजाब से हमला, एक की मौत, दो जख्मी
गोपालगंज, 12 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में तेजाब से हमला करने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।
पुलिस मुठभेड़ में ठक-ठक गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
नोएडा, 11 मार्च (आईएएनएस)। एनसीआर में कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी करने वाले ठक-ठक गैंग के दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। एक बदमाश को गोली लग गई थी और दूसरे को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। बदमाशों के पास से लैपटॉप समेत कई कीमती सामान बरामद हुए हैं। ये लोग एनसीआर में गाड़ियों का शीशा तोड़कर उनमें रखा कीमती सामान चोरी कर लेते थे। इन पर दर्जनों मामले दर्ज हैं।











