पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 19 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए। इनके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार एक बदमाश रोहित उर्फ काले पर एनसीआर में 25 मामले दर्ज हैं।

अफगानिस्तान में ‘लापरवाह’ पाक हवाई हमलों में आठ नागरिकों की मौत, क्षेत्र में तनाव...

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान द्वारा सोमवार को अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हवाई हमले से दक्षिण एशिया के इस क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हमले में कथित तौर पर तीन बच्चों सहित कम से कम आठ नागरिक मारे गए।

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोचा

नोएडा, 18 मार्च (आईएएनएस) । नोएडा की थाना फेस 2 पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट के दो मोबाइल, चोरी की एक बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ। उस पर एनसीआर में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 18 मार्च (आईएएनएस) । नोएडा के थाना फेस वन पुलिस व एक बदमाश के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी की एक बाइक व अवैध असलहा बरामद किया गया। आरोपी पर चोरी और लूट के 18 मामले दर्ज हैं।

वॉशिंगटन डीसी में फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 5 घायल

वाशिंगटन, 17 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में रविवार को फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेव पार्टी मामले में पुलिस ने एल्विश यादव को किया गिरफ्तार

नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। रेव पार्टी और पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस पहले ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है।

बिजनौर में दो कारों से 20 लाख 50 हजार रुपये बरामद

बिजनौर 17 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की कोतवाली शहर पुलिस ने शनिवार-रविवार दरमियानी रात को चेकिंग के दौरान दो कारों से 20 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह पैसा चुनाव के लिए था या नहीं। पुलिस के अनुसार, कार चालक नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली है और स्टेटिक सर्विलांस टीम को भी बुलाया है।

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता का शव उनके घर के पास मिला; बंगाल के नादिया...

कोलकाता, 16 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के मोक्तारपुर गाँव में शनिवार को एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता का शव उनके आवास के पास से बरामद होने के बाद तनाव पैदा हो गया है। उनके शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमले के कई निशान हैं।

दिल्ली: ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई, कविता की रिमांड मांगेगी एजेंसी

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के. कविता को उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार कर दिल्ली लाए जाने के एक दिन बाद शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बैंक खातों को साइबर ठगों को किराए पर देने वाले नेपाली नागरिक समेत तीन...

गाजियाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगों और ठगी से जुड़े एक ऐसे गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है, जो भोले-भाले लोगों को गुमराह कर उनके आईडी कार्ड के जरिए पहले सिम लेते थे और उन सिम के जरिए बैंकों में खाते खुलवाते थे। ये खाते साइबर अपराध करने वाले हैकर्स को किराए पर दिए जाते थे। इनमें वह अपराध करने के बाद अपनी रकम को ट्रांसफर करते थे। इसके बदले ये हैकर से मोटी रकम लेते थे। आरोपियों में एक नेेपाली नागरिक है।

खरी बात