भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पेरू के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

लीमा, 6 मार्च (आईएएनएस)। पेरू के प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, उन्होंने एक सार्वजनिक कंपनी में एक महिला की अवैध तरीके से नियुक्ति को लेकर सामने आए ऑडियो के बाद यह कदम उठाया है।

इज़रायल का दावा, वेस्ट बैंक में हिरासत में लिए गए 22 लोगों में एक...

तेल अवीव, 6 मार्च (आईएएनएस)। इजरायली बलों ने वेस्ट बैंक में एक प्रमुख आतंकवादी सहित 22 फिलिस्तीनियों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद में दबंगों ने की युवक पर फायरिंग

गाजियाबाद, 5 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके में सोमवार की रात दबंगों ने ईडीएम मॉल के पास एक युवक पर फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

माॅल में हुई मौतों के मामले में माॅल मालिकों व प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर

ग्रेटर नोएडा, 4 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में रविवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने माॅल मालिकों और प्रबंधन पर केस दर्ज करते हुए माॅल को एहतियात के तौर पर बंद करा दिया है। अब सेफ्टी ऑडिट व फायर ऑडिट होने के बाद ही माॅल को खोला जाएगा। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में गाजियाबाद के रहने वाले दो व्यक्तियों की जान चली गई थी।

मुजफ्फरनगर में तस्करों से 30 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की थाना मीरापुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चांद (26) और वाजिद (28) के रूप में हुई है। दोनों मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकन्दरपुर गांव के पास पुलिस चेक-पोस्ट पर गिरफ्तार किया गया। वे एक हुंडई सेन्ट्रो कार से जा रहे थे। इनके पास से 30 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया।

बिहार में पेड़ से लटका मिला दंपति का शव

मुजफ्फरपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दंपति का पेड़ से लटकता शव मिला। पुलिस इसेे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ ने अमेरिका से विकीलीक्स संस्थापक के खिलाफ आरोप वापस लेने को...

जिनेवा, 2 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने ब्रिटेन के अधिकारियों से विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज का प्रत्यर्पण नहीं करने और अमेरिकी सरकार से आरोप वापस लेने का आग्रह किया है।

बांग्लादेश की इमारत में आग लगने के मामले में तीन गिरफ्तार

ढाका, 2 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश की इमारत में लगी आग के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में 46 लोगों की जान चली गई।

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने की कैफे विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात, खुफिया विफलता के...

बेंगलुरु, 2 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड अस्पताल में भर्ती, रामेश्वरम कैफे बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।

भारत ने डांसर अमरनाथ घोष की हत्या का मामला अमेरिका के साथ ‘जोरदार’ तरीके...

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि वह कोलकाता के कुचिपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष के रिश्तेदारों और मृतकों को हर संभव मदद दे रहा है। घोष की यहां गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

खरी बात